{"_id":"66ed5158acb879a47d0ebbb9","slug":"atlee-kumar-birthday-special-story-date-of-birth-age-debut-movie-journey-fees-and-net-worth-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atlee Kumar: 37 की उम्र में एटली कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति, वसूलते हैं मोटी रकम, जानें नेटवर्थ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Atlee Kumar: 37 की उम्र में एटली कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति, वसूलते हैं मोटी रकम, जानें नेटवर्थ
Sat, 21 Sep 2024 07:16 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
एटली कुमार जन्मदिन विशेष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटली कुमार भारत के सबसे मशहूर और बड़े निर्देशकों में से एक हैं। एटली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एटली का असली नाम अरुण कुमार है। उन्होंने एस शंकर के साथ फिल्म एंथिरन में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
एटली ने साल 2013 में फिल्म ‘राजा रानी’ से अपने करियर शुरुआत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 84 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म के लिए एटली को उन्हें ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ का पुरस्कार भी मिला था। बता दें कि एटली के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम ‘हाउस एप्पल प्रोडक्शन’ है।
South Film Artists: साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के बाद, हिंदी फिल्मों में भी हुनर दिखाएंगे ये सितारे
South Film Artists: साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के बाद, हिंदी फिल्मों में भी हुनर दिखाएंगे ये सितारे
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
एटली ने अपने करियर में कई शानदार और बंपर कमाई करने वाली फिल्मों का निर्देशन किया है। वह भारत के जाने-माने निर्देशकों में से हैं। एटली ने फिल्म ‘बिगिल’ का निर्देशन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
बता दें कि एटली ने कई फिल्में भी लिखी हैं। उन्होंने निर्देशक और लेखक के रूप में कुल 5 फिल्में बनाई हैं, जिसमें शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ भी शामिल है। यह एटली की पहली हिंदी फिल्म थी। इस फिल्म ने उन्हें दक्षिण के अलावा हिंदी पट्टी क्षेत्रों में भी नाम कमाया।
विज्ञापन
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
एटली की नेटवर्थ की बात करें तो वह करोड़ों में खेलने वालों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ लगभग 42 करोड़ रुपये है। कहा जाता है कि वह अपनी फिल्मों के लिए भी मोटी रकम वसूलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए करोड़ों में रुपये लेते हैं।
Anita Hassanandani: दूसरे धर्म के थे एजाज, इसलिए रिश्ते के खिलाफ थीं अनीता हसनंदानी की मां, कहा-बदलना चाहते थे
Anita Hassanandani: दूसरे धर्म के थे एजाज, इसलिए रिश्ते के खिलाफ थीं अनीता हसनंदानी की मां, कहा-बदलना चाहते थे