सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor Birthday: करीना कपूर की रगों में दौड़ता है अभिनय, काफी चैरिटी भी करती हैं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 21 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
The Buckingham Murders actress Kareena Kapoor Khan celebrating her birthday today also do a lot of charity
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज अपना जन्मदिन मना रहीं अभिनेत्री करीना कपूर हिंदी फिल्मों की मशहूर हस्ती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सफल और बेहतरीन फिल्में की हैं। 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू' के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है। करीना कपूर ने हाल में ही फिल्मी दुनिया में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री आज भी फिल्मों में काफी सक्रिय हैं। इस साल वो अब तक 'क्रू' और 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। 

Trending Videos
The Buckingham Murders actress Kareena Kapoor Khan celebrating her birthday today also do a lot of charity
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

विरासत में मिली अभिनय क्षमता और फिल्मों से प्रेम 
करीना कपूर की रगों में अभिनय बतौर विरासत दौड़ रहा है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्मी घराने कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। 21 सितंबर 1973 को कपूर खानदान में जन्मीं करीना, रणधीर कपूर की बेटी और मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की छोटी बहन हैं। ऐसे में अभिनय क्षमता उनके अंदर होना काफी स्वाभाविक है। करीना ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Buckingham Murders actress Kareena Kapoor Khan celebrating her birthday today also do a lot of charity
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

'मुझे कुछ कहना है' से मिली थी पहली सफलता 
करीना कपूर ने अपने डेब्यू के बाद साल 2001 में 'मुझे कुछ कहना है' से व्यावसायिक सफलता हासिल की। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भी दिखाई दीं। इस फिल्म में उनके 'पू' के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्में कीं। इस दौरान उन्हें 'चमेली' के लिए फिल्म फेयर का विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार भी मिला। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जब वी मेट' उनके करियर की उन्हीं चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जिसके लिए उन्हें आज भी काफी पसंद किया जाता है। 
जुड़वां बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने निकले विग्नेश-नयनतारा

The Buckingham Murders actress Kareena Kapoor Khan celebrating her birthday today also do a lot of charity
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

सैफ अली खान से रचाई है शादी 
करीना कपूर ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। दोनों ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी रचाई थी। इस शादी से कपल को दो बेटे हैं, तैमूर और जंहागीर। अभिनेत्री अक्सर अपने दोनों बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारियां साझा करती रहती है। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर लाखों फैंस  फॉलो करते हैं। 
Shreya Chaudhry: ‘द मेहता बॉयज’ पहुंची ‘शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल’, श्रेया चौधरी ने जताई खुशी

विज्ञापन
The Buckingham Murders actress Kareena Kapoor Khan celebrating her birthday today also do a lot of charity
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

रिपोर्ट के मुताबिक 60 मिलियन डॉलर है नेटवर्थ 
करीना फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती हैं। उन्होंने मानवतावादी से जुड़े कार्यक्रम के लिए साल 2002 में हार्टथ्रोब्स कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसके अलावा वह कई मानवीय कार्यों के लिए भी आर्थिक मदद करती रही हैं। उन्होंने साल 2004 में हिंद महासागर में आए भूकंप से पीड़ितों की भी आर्थिक मदद की थी। वह अक्सर आर्थिक दान करती हैं। कैकनॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर की टोटल नेटवर्थ करीब 60 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में ये 485 से 490 करोड़ रुपये के आसपास है। 
Emmy Awards: एमी अवॉर्ड के नॉमिनेशन घोषित, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ड्रामा, कॉमेडी श्रेणी में शामिल हुईं ये सीरीज
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed