फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMKDT Box Office Collection Day 4: लाखों में सिमटी 'औरों में कहां दम था' की कमाई, बेदम हुई अजय-तब्बू की फिल्म

Mon, 05 Aug 2024 09:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 05 Aug 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
auron mein kahan dum tha collection day 4 ajay devgn tabu Shantanu Saiee Manjrekar Jimmy film total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रफ्तार दिन प्रतिदिन धीमी होती जा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी और अब शुरुआती चार दिनों में यह कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर बढ़त हासिल करने में नाकामयाब साबित हुई है। फिल्म अपने जबर्दस्त प्रचार के बावजूद दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। वहीं अब आज यानी चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जिसे देख यह कहा जा सकता है की फिल्म ने आज बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। कमाई के मामले में संघर्ष कर रही इस फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की है चलिए जानते हैं।

auron mein kahan dum tha collection day 4 ajay devgn tabu Shantanu Saiee Manjrekar Jimmy film total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful

'औरों में कहां दम था' फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद फिल्म ने शनिवार यानी दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी और दो करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की। वहीं तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने दो करोड़ 75 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन अब मंडे टेस्ट में यह फिल्म बुरी तरह से फेल हो चुकी है। चौथे दिन फिल्म की कमाई करोड़ तो छोड़ो, बल्कि लाखों में ही सिमट कर रह गई है।

auron mein kahan dum tha collection day 4 ajay devgn tabu Shantanu Saiee Manjrekar Jimmy film total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज सोमवार यानी चौथे दिन 'औरों में कहां दम था' ने सिर्फ 64 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 'औरों में कहां दम था' अब तक 7 करोड़ 39 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। ऐसे में इस रफ्तार के साथ फिल्म की कमाई में उछाल आना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
auron mein kahan dum tha collection day 4 ajay devgn tabu Shantanu Saiee Manjrekar Jimmy film total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म के साथ अजय और तब्बू दोनों दसवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं। 'औरों में कहां दम था' फिल्म 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है। फिल्म में शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर ने अजय और तब्बू के जवानी के किरदार को निभाया है।

विज्ञापन
auron mein kahan dum tha collection day 4 ajay devgn tabu Shantanu Saiee Manjrekar Jimmy film total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn

वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू के अलावा 'औरों में कहां दम था' में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed