फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMKDT Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फुंका कारतूस साबित हुई 'औरों में कहां दम था', रुला देगी छठे दिन की कमाई

Wed, 07 Aug 2024 07:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Aug 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Day 6 Box Office: Ajay Devgn Tabu Shantanu Movie Collection directed by Neeraj Pandey
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्में तो लगी हुई हैं, लेकिन दर्शक खिंचे चले आएं ऐसी फिल्म के मानो लाले पड़ गए हैं। साल चौबीस अब तक तो कुछ ऐसा ही बीता है। हिंदी सिनेमा की किसी फिल्म का जादू सिर चढ़कर नहीं बोल पाया है। खैर...फिलहाल बात करते हैं अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' फिल्म की। नीरज पांडे ने इसे बड़े ही गाजे-बाजे के साथ बनाया। लेकिन, जब फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघर सूने पड़े हैं।

Auron Mein Kahan Dum Tha Day 6 Box Office: Ajay Devgn Tabu Shantanu Movie Collection directed by Neeraj Pandey
'औरों में कहां दम था' - फोटो : सोशल मीडिया

'औरों में कहां दम था' फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 2 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म अभी तक अपने बजट का दस फीसदी भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं निकाल पाई है। इसकी शुरुआत ही बेहद कमजोर तरीके से हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद कारोबार में कुछ खास बढ़त दर्ज नहीं हो पाई है।

Auron Mein Kahan Dum Tha Day 6 Box Office: Ajay Devgn Tabu Shantanu Movie Collection directed by Neeraj Pandey
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे दिन शनिवार को 'औरों में कहां दम था' ने  2.15 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा। चौथे दिन यानी पहले सोमवार की परीक्षा में ही फिल्म चारो खाने चित हो गई। चौथे दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये कमाए। और फिर उसके बाद कमाई लगातार गिरती ही जा रही है। फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है।
Paris Olympics 2024: 'आप हमेशा चैंपियन रहेंगी', विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने पर सेलेब्स ने बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Day 6 Box Office: Ajay Devgn Tabu Shantanu Movie Collection directed by Neeraj Pandey
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

पांचवें ही दिन इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। कल मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को कमाई में और भी गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म का आज का कलेक्शन 43 लाख रुपये बताया जा रहा है। इसी के साथ छह दिनों इस फिल्म ने कुल 9.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो काफी निराशाजनक है।
Naezy: क्या टी-सीरीज की फिल्म में नजर आने वाले हैं सना मकबूल और नैजी? रैपर बोले- 'धमाका होगा, तैयार रहो'

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Day 6 Box Office: Ajay Devgn Tabu Shantanu Movie Collection directed by Neeraj Pandey
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful

आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 12 करोड़ रुपये ही हो पाया है। क्रिटिक्स से इस फिल्म को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। और फिल्म की कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि दर्शकों ने भी इस फिल्म को नकार दिया है। फिलहाल तो हालात देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस स्थिति में फिल्म के लिए दूसरा सप्ताह पकड़ पाना भी टेढ़ी खीर होगी। अजय देवगन और तब्बू के अलावा इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर भी नजर आए हैं।   
Kumar Sanu: कुमार सानू को नहीं मिल रहे हिंदी फिल्मों के गाने, कहा- इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो ठीक, नहीं तो..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed