अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट में अगर बदलाव न हुआ होता तो अब तक रिलीज हो चुकी होती। 5 जुलाई इसकी रिलीज डेट रखी गई थी, लेकिन अचानक इसे आगे बढ़ा दिया गया। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जो दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। इस फिल्म का नया गाना रिलीज होने जा रहा है, जिसका टीजर आज सामने आया है।
Auron Mein Kahan Dum Tha: रिलीज होने वाला है फिल्म का एक और गाना, नीरज पांडे ने अजय के किरदार से उठाया पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म के अब तक जितने गाने रिलीज हुए हैं, सभी खूब पसंद किए जा रहे हैं। म्यूजिकल लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता एमएम कीरावणी पर है। आज मेकर्स ने इस फिल्म के एक और गाने 'जहां से चले थे' का टीजर जारी कर दिया है। पूरा गाना कब रिलीज होगा, इसकी भी जानकारी साझा की है।
फिल्म का गाना कल यानी बुधवार 18 जुलाई को रिलीज होगा। अब तक रिलीज हुए गानों की तरह यह भी शानदार लग रहा है। अब तक रिलीज हुए गानों से लेकर ट्रेलर तक, यह फिल्म खूब चर्चा बटोर रही है। कल रिलीज होने वाले गाने के टीजर में जेल का सीन दिखाया गया है। इस टीजर में कृष्णा (अजय देवगन) को वासु से मिलने के लिए तरसते हुए दिखाया गया है।
MAX Teaser: दमदार है फिल्म 'मैक्स' का टीजर, एक्शन अवतार में नजर आए किच्चा सुदीप
जहां से चले थे हम गाना सुनिधि चौहान और जुबिन नौटियाल ने गाया है। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गाने के टीजर के अलावा निर्देशक नीरज पांडे ने अजय देवगन के किरदार कृष्णा से भी परिचय कराया है। फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, 'कृष्णा का परिचय! बेहद चंचल, आवेगशील है, लेकिन रोमांटिक है'।
नीरज पांडे का यह दिलचस्प कैप्शन अजय देवगन के किरदार का परिचय दे रहा है। फिल्म देखने के लिए बेकरार दर्शकों के लिए यह एक तोहफा है। नीरज पांडे के इस पोस्ट पर यूजर्स खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका तो जलवा ही अलग है बॉस'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कृष्णा को जाने बिना ही हमें सिनेमाघरों में उसे देखने का इंतजार है'।
KRK: केआरके के नए गाने 'मेरे साथिया' को बिग बी ने किया प्रमोट, लोगों ने पूछा- अकाउंट हैक हो गया क्या?