फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeremy Renner Health: सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर की स्थिति गंभीर, अनिल कपूर ने ट्वीट कर मांगी दुआ

Tue, 03 Jan 2023 06:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Jan 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Avengers Starer Jeremy Renner Health Update Actor Undergoes Surgery  Anil Kapoor Prays For Speedy Recover
जेरेमी रेनर - फोटो : social media

हाल ही में, 'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर बर्फीले तूफान में बुरी तरह घायल हो गए थे। जेरेमी रेनर को तुरंत ही एयरलिफ्ट कराकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेरेमी रेनर की हालत अभी गंभीर है। अब जेरेमी रेनर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई है। उनकी सर्जरी हुई है और वह फिलहाल आईसीयू में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेरेमी रेनर की छाती में गंभीर चोट आई है। जेरेमी रेनर की स्थिति अभी भी 'गंभीर लेकिन स्थिर' बताई जा रही है। एक्टर के फैंस के साथ-साथ तमाम सिलेब्रिटीज भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं एक्टर अनिल कपूर ने भी एक्टर के ठीक होने की कामना की है।

Avengers Starer Jeremy Renner Health Update Actor Undergoes Surgery  Anil Kapoor Prays For Speedy Recover
जेरेमी रेनर - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेरेमी रेनर के दोस्त ने बताया कि एक्टर को जितनी गंभीर चोटें लगी हैं, उनके कारण दो सर्जरी करने की जरूरत होगी। वहीं जेरेमी रेनर का परिवार भी एक्टर को लेकर चिंता में है और पल-पल प्रार्थना कर रहा है। परिवार ने जेरेमी का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ-साथ फैंस के प्यार और दुआओं के लिए भी आभार जताया है।

Avengers Starer Jeremy Renner Health Update Actor Undergoes Surgery  Anil Kapoor Prays For Speedy Recover
अनिल कपूर - फोटो : social media

हाल ही में, अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर ट्विट कर जेरेमी रेनर के ठीक होने की कामना की है। अनिल कपूर ने ट्वीट किया है, 'जेरेमी रेनर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं।' ट्वीट के साथ अनिल कपूर ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह जेरेमी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। जेरेमी रेनर और अनिल कपूर ने एक साथ 'मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल' में काम किया था। फैंस भी अनिल कपूर के कमेंट सेक्शन में उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।
 

Praying for your speedy recovery Jeremy 🤗🤗🤗🤗 pic.twitter.com/Lar52njJoo

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) January 2, 2023 ">http://

विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers Starer Jeremy Renner Health Update Actor Undergoes Surgery  Anil Kapoor Prays For Speedy Recover
जेरेमी रेनर - फोटो : social media

आपको बता दें कि जेरेमी रेनर की दुनियाभर में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने 'एवेंजर्स' सीरीज के अलावा 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज और 'कैप्टन अमेरिका के अलावा 'अमेरिकन हसल' जैसी फिल्मों में काम किया। जर्शकों ने उनके रोल को बेहद पसंद भी किया है। इस समय जेरेमी रेनर शो 'मेयर ऑफ किंग्स्टन' में नजर आ आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed