फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avika Gor: 'बॉलीवुड की तुलना में तेलुगू सिनेमा में इसका ज्यादा आतंक है', नेपोटिज्म पर अविका गौर का बड़ा बयान

Mon, 12 Jun 2023 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 12 Jun 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Avika Gor reveals nepotism exist more in south than in Bollywood but bias has been created against Hindi films
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

अविका गौर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अविका डेली सोप के कई शोज में नजर आ चुकी हैं।  'बालिका वधू' से अविका के अभिनय की शुरुआत हुई। इस शो में अविका के अभिनय को खूब सराहा गया। अविका ने छोटी आनंदी के रूप में घर घर में पहचान बनाई। इसके बाद अविका 'ससुराल सिमर का है' में रोली के किरदार में भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की गईं। अब हाल ही में, अविका ने तेलुगू सिनेमा की काली सच्चाई को उजागर किया है।

Avika Gor reveals nepotism exist more in south than in Bollywood but bias has been created against Hindi films
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

  टीवी और फिल्म अभिनेत्री अविका गौर ने भारतीय सिनेमा में भाई-भतीजावाद के अतीत के बारे में बात करते हुए कहा कि साउथ इंडस्ट्री विशेष रूप से तेलुगू सिनेमा, बॉलीवुड की तुलना में बहुत खराब है, लेकिन लोगों के मन में हिंदी सिनेमा में नेपोटिज्म को लेकर धारणा बन गई है, जिसकी वजह से दर्शकों को लगता है कि साउथ सिनेमा काफी अच्छा है।

Animal: 'कबीर सिंह से भी ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होने वाली है एनिमल', संदीप रेड्डी वांगा का इंटरव्यू वायरल

Avika Gor reveals nepotism exist more in south than in Bollywood but bias has been created against Hindi films
अविका गौर जन्मदिन

अविका ने कहा, ‘देखिए जब स्टार पावर की बात आती है तो साउथ का मतलब स्टार पावर होता है। जब भाई-भतीजावाद की बात आती है, तो हम सभी हिंदी सिनेमा के बारे में सुनते-सुनते थक गए हैं। साउथ इंडस्ट्री पूरी तरह भाई-भतीजावाद के बारे में है। तो चीज बिल्कुल वही है बात बस इतनी है कि दर्शक इसे वहां नहीं देखना पसंद कर रहे हैं, जिस तरह से वे इसे हिंदी सिनेमा में देख रहे हैं।’ 

Reshma Pathan: इंडियाज बेस्ट डांसर 3 के मंच पर भावुक हुईं बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमन, सुनाई अपनी आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
Avika Gor reveals nepotism exist more in south than in Bollywood but bias has been created against Hindi films
अविका गौर जन्मदिन

अविका ने आगे कहा, ‘हिंदी फिल्म्स के लिए एक बायस क्रिएट हो चुका है। दर्शकों को अब यह लगता है कि यह जो भी बनाएंगे, उसे हम तुरंत जज करेंगे। अब दर्शकों को अपना धारणा बदलने की जरूरत है कि हिंदी फिल्म सिर्फ साउथ की रिमेक नहीं बनाता है बल्कि उनके पास अपना ऑरिजिनल कंटेंट भी होता है।’

Padmini B'day: हिंदी फिल्मों की पहली एक्ट्रेस थीं पद्मिनी, भारत-चीन युद्ध के दौरान किया था यह अहम काम

विज्ञापन
Avika Gor reveals nepotism exist more in south than in Bollywood but bias has been created against Hindi films
अविका गौर - फोटो : social media

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए अविका ने कहा, ‘तेलुगू सिनेमा में यह भाई-भतीजावाद तो एकदम सामने ही है। मेरा मतलब है कि लोग इसे कैसे नहीं देखना पसंद कर रहे हैं ? ऐसा लगता है कि अब लोगों को अपनी धारणा बदलनी चाहिए और मुझे उम्मीद है कि समय के साथ सोशल मीडिया भी रिलैक्स हो जाएगा और चली आ रही यह प्रथा भी खत्म हो जाएगी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed