फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Diwali Party: मान मेरी जान… पर आयुष्मान-ताहिरा का रोमांटिक डांस, इन सितारों ने भी डांस फ्लोर पर लगाई आग

Sat, 26 Oct 2024 06:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 26 Oct 2024 06:47 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने हाल ही में एक प्री-दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी में आयुष्मान और ताहिरा ने ‘मान मेरी जान’ गाने पर रोमांटिक डांस किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। आइए जानते हैं इस पार्टी में और किस-किस ने डांस फ्लोर पर जलवा बिखेरा…

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap perform romantic dance on pre diwali party on maan meri jaan
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
प्रकाश के त्योहार दिवाली को बस कुछ दिनों ही बचे हैं। ऐसे में दिवाली की प्री-पार्टी का आयोजन हर जगह हो रहा है। खासकर बॉलीवुड के सितारों के घर। हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी लेखिका-निर्देशक ताहिरा कश्यप ने एक भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया। उनकी इस पार्टी में फिल्म जगत के कई सितारों ने शिरकत की। ताहिरा ने पार्टी की कुछ शानदार और मंत्रमुग्ध कर देने वाली वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की है।


 
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap perform romantic dance on pre diwali party on maan meri jaan
पार्टी में थिरकते नजर आए सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
थिरकते नजर आएं सितारे
साझा किए गए पोस्ट में देखा जा सकता है कि ताहिरा कश्यप की दिवाली पार्टी में सितारे दिल खोलकर नाच रहे हैं। कुछ समय पहले ताहिरा ने प्रशंसकों को दिवाली पार्टी की एक नई झलक दिखाई थी। पोस्ट की शुरुआत आयुष्मान के किलर डांस मूव्स से होती है। फिर ताहिरा को 'बदतमीज दिल' पर थिरकते देखा जा सकता है।
Bigg Boss 18: अविनाश पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जानिए क्यों कहा उन्हें ‘विनाश’ और ‘विलेन’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)


Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap perform romantic dance on pre diwali party on maan meri jaan
आपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
अपारशक्ति और अभिषेक ने किया जमकर डांस
‘स्त्री 2’ में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, अपारशक्ति और अभिषेक बनर्जी ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। वहीं, अपने रोमांटिक डांस में 'चार चांद' जोड़ते हुए, पार्टी के होस्ट आयुष्मान और ताहिरा ने 'मान मेरी जान' गाने पर अपने पैर थिरकाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap perform romantic dance on pre diwali party on maan meri jaan
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम
स्टाइलिश अंदाज में नजर आए आयुष्मान और ताहिरा
फिल्म निर्माता करण जौहर और आयुष्मान ने सुनहरे कढ़ाई वाली काले रंग की शेरवानी पहनी थी और ताहिरा ने  खुद के लिए बहुरंगी लहंगा चुना था। हाल ही में, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी एक भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। स्टार-स्टडेड पार्टी में कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सुहाना खान, गौरी खान, कृति सनोन, श्रिया सरन, हुमा कुरैशी, अलाया एफ, आलिया भट्ट, रेखा, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, ताहिरा कश्यप, अपारशक्ति खुराना, शिल्पा शेट्टी और अन्य लोगों ने शिरकत की।

 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap perform romantic dance on pre diwali party on maan meri jaan
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
आयुष्मान खुराना का वर्क फ्रंट
आयुष्मान खुराना को आखिरी बार 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे, अन्नू कपूर और अभिषेक बनर्जी थे, इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह मशहूर निर्देशक मेघना गुलजार की नई फिल्म 'दायरा' में करीना कपूर खान के साथ नजर आएंगे।
Raashi Khanna: शादी को लेकर क्या हैं राशि खन्ना के प्लान? 'द साबरमती रिपोर्ट' अभिनेत्री ने खुद दी जानकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed