फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: अविनाश पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जानिए क्यों कहा उन्हें ‘विनाश’ और ‘विलेन’

Sat, 26 Oct 2024 06:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 26 Oct 2024 06:04 PM IST
सार

‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड के वार का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो में सलमान खान शो के प्रतिभागी अविनाश मिश्रा को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान ने कहा कि वह विनाश के रास्ते पर हैं। आइए जानते हैं सलमान खान ने उन्हें विलेन क्यों कहा?
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 weekend ka var promo salman khan slams avinash mishra for Assassinating Chahat Pandey character
अविनाश मिश्रा पर भड़के सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
‘बिग बॉस 18’ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसका वीकेंड का वार एपिसोड आ गया है। प्रतिभागियों के साथ दर्शक भी शो के होस्ट सलमान खान का फैसला सुनने के लिए तैयार हैं। चैनल द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में सलमान खान ने शो के प्रतिभागी अविनाश मिश्रा की जमकर क्लास लगाई है। आइए जानते हैं सलमान ने अविनाश को क्या हिदायत दी है।


 
Bigg Boss 18 weekend ka var promo salman khan slams avinash mishra for Assassinating Chahat Pandey character
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ avinash_world
अविनाश पर भड़के सलमान
चैनल ने शनिवार को एक प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया, जिसमें सलमान खान प्रतिभागी अविनाश मिश्रा को डांट लगाते दिख रहे हैं। सामने आए वीडियो में सलमान को शो के सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से एक अविनाश मिश्रा पर भड़कते हुए देखा जा सकता है।
Honey Singh: जब हनी सिंह के एक रात की पार्टी का बिल आया 38 लाख, कहा- सारा पैसा खर्च कर खाली हाथ लौटे घर

 
Bigg Boss 18 weekend ka var promo salman khan slams avinash mishra for Assassinating Chahat Pandey character
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chahatpandey_official
चाहत पांडे के झगड़े का किया जिक्र
अभिनेता ने पूरे हफ्ते अविनाश के व्यवहार और उनके एक झगड़े में चाहत पांडे के चरित्र हनन के लिए भी उनकी आलोचना की। सलमान ने कहा कि वह फ्रैंक और असभ्य के बीच की पतली रेखा को पार कर रहे हैं। सलमान खान अविनाश से यह भी पूछते हुए दिखाई देते हैं कि क्या वह खुद को 'भगवान' समझते हैं?

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 weekend ka var promo salman khan slams avinash mishra for Assassinating Chahat Pandey character
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ avinash_world
अविनाश को सलमान खान ने कहा विलेन
सलमान आगे कहते हैं कि अपने नाम के विपरीत, वह विनाश के रास्ते पर हैं। सलमान कहते हैं, ‘पिछले हफ्ते आपको इस बात पर गुस्सा आया था कि लोगों ने आपसे ये कहा कि लड़कियां आपके साथ सेफ नहीं हैं तो इस बार जो आप ने चाहत के साथ किया वो क्या था? आपका इरादा क्या है? क्या आप उसको भूखा मारना चाहते हो? अभी तक आप एक कलरफुल इंसान लग रहे थे, अब आप ग्रे शेड में नजर आ रहे हैं।”

 
विज्ञापन
Bigg Boss 18 weekend ka var promo salman khan slams avinash mishra for Assassinating Chahat Pandey character
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chahatpandey_official
खेल में नहीं मिला किसी का साथ 
सलमान ने उन सभी शब्दों को जोर देकर कहते हुए सुना गया जो अविनाश ने लड़ाई के दौरान उनसे कहा था।  उन्हें यह कहते हुए भी देखा गया कि चाहत को उनसे उबरने की जरूरत है। हालांकि, अभिनेत्री को खेल में उनका समर्थन करने वाला कोई नहीं मिला।
Chiranjeevi: सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर चिरंजीवी ने मनाया जश्न, यादों का पिटारा खोल कॉलेज के दिनों में खोए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed