फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh: जब हनी सिंह के एक रात की पार्टी का बिल आया 38 लाख, कहा- सारा पैसा खर्च कर खाली हाथ लौटे घर

Sat, 26 Oct 2024 05:38 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 26 Oct 2024 05:38 PM IST
सार

Honey Singh lavish Party: मशहूर भारतीय रैपर-गायक हनी सिंह ने बताया है कि कैसे उनकी एक रात की पार्टी का बिल 38 लाख रुपये आया था। उन्होंने कहा कि वो इस तरह की पार्टी के बाद खाली हाथ लौटा करते थे। 

 

विज्ञापन
Honey Singh spent Rs 38 lakh in a single night at a Dubai party for 31 people often returned home empty-handed
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर भारतीय रैपर हनी सिंह अपने आलीशान लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर धूम-धाम से जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में एक दिलचस्प वाकया बताया है, जब आज से लभगभ एक दशक पहले उन्होंने दुबई के एक क्लब में एक बार में 38 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।  

Honey Singh spent Rs 38 lakh in a single night at a Dubai party for 31 people often returned home empty-handed
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

पार्टी के बाद खाली हाथ लौटते थे हनी सिंह
हनी सिंह ने अपने इस शानदार पार्टी को लेकर बताया कि यह शानदार जश्न 31 लोगों के समूह के लिए था, जिसके बिल चुकाने के लिए तीन क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ी थी। उन दिनों को याद करते हुए रैपर ने बताया कि कैसे वो अक्सर इस तरह की पार्टियों के बाद अपना सारा पैसा खर्च कर खाली हाथ घर लौटते थे। 

Honey Singh spent Rs 38 lakh in a single night at a Dubai party for 31 people often returned home empty-handed
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

एक रात की पार्टी में आया 38 लाख का बिल
हाल में ही मिर्ची प्लस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने 2013 की एक रात को याद किया। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वे और उनके सात दोस्त दुबई के एक क्लब में गए थे, जहां पार्टी के बाद उनका बिल 38 लाख रुपये आया था। उन्होंने इस अनुभव को याद करते हुए कहा उनकी पार्टी में 23 लड़कियों और 8 लड़कों का एक दल आया था, उनके इस समूह के लिए चार टेबल लगाई गई थीं। वे इस पल का आनंद लेते हुए खुलकर शराब पी रहे थे।
Surbhi Jyoti Love Story: म्यूजिक वीडियो के सेट से शुरू हुआ प्यार का सफर, दिलचस्प है सुरभि-सुमीत की लवस्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh spent Rs 38 lakh in a single night at a Dubai party for 31 people often returned home empty-handed
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

एक रात की पार्टी में तीन क्रेडिट कार्ड का किया उपयोग
रैपर ने आगे बताया कि इस पार्टी का बिल 38 लाख रुपये आया था। इस बिल के लिए उन्हें सिर्फ एक रात में तीन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ा। इसका जिक्र करते हुए हनी सिंह ने कहा, "38 लाख रुपये का बिल दिया है, 3 क्रेडिट कार्ड लगे थे, एक रात में"। उन्होंने आगे कहा, "हमने जिंदगी में पार्टियों में बहुत पैसे उड़ाए। बाद में पता लगा कि बिल फट गया इतना बड़ा, घर वापस तो खाली हाथ आ रहे हैं।" गायक ने आगे कहा कि दुबई में नाइटलाइफ एक समय बहुत महंगी थी, लेकिन अब यह बहुत सस्ती हो गई है।
Chiranjeevi: सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर चिरंजीवी ने मनाया जश्न, यादों का पिटारा खोल कॉलेज के दिनों में खोए

विज्ञापन
Honey Singh spent Rs 38 lakh in a single night at a Dubai party for 31 people often returned home empty-handed
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल में ही रिलीज किया है ग्लोरी एल्बम
बता दें कि हनी सिंह अपने सुपरहिट गानो की वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट गाने दिए हैं। उन्हें मेरे महबूब, ब्रिंग मी बैक, ब्लू आइज, देसी कलाकार, लव डोज और धीरे धीरे जैसे चार्ट बस्टर गानो के लिए जाना जाता है। हालांकि, बाद में बाइपोलर डिसऑर्डर के निदान के कारण उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और वो लंबे समय के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हो गए थे। अब वह एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में, उन्होंने ग्लोरी नामक एक एल्बम भी लॉन्च किया है। 
Jani Master: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से हटाए गए दुष्कर्म आरोपी कोरियोग्राफर जानी मास्टर, निर्माता का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed