{"_id":"668661d422a146f9bd03704c","slug":"ayushmann-khurrana-poem-on-india-t20-world-cup-win-goes-viral-with-20-million-views-liked-by-fans-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Champions 2024: आयुष्मान की वर्ल्ड कप विजय कविता को मिला लाखों का प्यार, आपने नहीं देखा तो क्लिक कीजिए तुरंत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Champions 2024: आयुष्मान की वर्ल्ड कप विजय कविता को मिला लाखों का प्यार, आपने नहीं देखा तो क्लिक कीजिए तुरंत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:24 PM IST
सार
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जिन्हें बेहतरीन अभिनय के साथ सिंगिंग भी आती है। आयुष्मान की फिल्में हमेशा कुछ अलग तरह के सोशल मैसेज लेकर आती हैं, यह भी एक वजह है कि प्रशंसक उन्हें बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। टीम की जीत पर आयुष्मान ने अपने शायराना अंदाज में टीम को कविता के रूप में बधाई दी थी। आयुष्मान की वर्ल्ड कप कविता को लाखों का प्यार मिल चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जिन्हें बेहतरीन अभिनय के साथ सिंगिंग भी आती है। आयुष्मान की फिल्में हमेशा कुछ अलग तरह के सोशल मैसेज लेकर आती हैं, यह भी एक वजह है कि प्रशंसक उन्हें बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। टीम की जीत पर आयुष्मान ने अपने शायराना अंदाज में टीम को कविता के रूप में बधाई दी थी। आयुष्मान की वर्ल्ड कप कविता को लाखों का प्यार मिल चुका है।
2 of 6
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद, हर एक क्रिकेट फैन क्रिकेटर्स को दिल से बधाई दे रहा है। क्रिकेट का लगभग हर मैच देखने वाले आयुष्मान खुराना ने इस बार भारत की जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को एक कविता के साथ ट्रिब्यूट दिया था। उनका यह कविता का खास वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर आयुष्मान ने भी आभार व्यक्त करते हुए कई बातें बताई हैं।
3 of 6
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
अपनी इस कविता को लेकर आयुष्मान ने कहा, ''जिस रात भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप जीता, उस रात में काफी देर तक नहीं सो पाया था। यह मुझे व्यक्तिगत लगा क्योंकि मुझे लगता कि हमारे दिल की धड़कन पूरी तरह से भारत के लिए धड़कती है और यह काफी सालों बाद हुआ है। जब मैं दूसरे दिन उठा, तो मैं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुछ लिखना चाहता था, उनके दृढ़ निश्चय और उनकी क्षमता के लिए, जिन्होंने हमारे भारत को गौरव प्रदान किया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
आगे आयुष्मान ने लिखा, ''मैंने जब टीम इंडिया के लिए यह कविता लिखी तो यह सीधे दिल से आई और मुझे बेहद खुशी है कि मैं इसके जरिए भारत के कई लोगों से जुड़ सका और उन्हें प्रभावित कर सका। हम सभी इस जीत के लिए एक साथ थे और हम सभी ने इसे महसूस भी किया।''
आगे आयुष्मान ने कहा, ''जिस तरह से हमारी फिल्म इंडस्ट्री है, क्रिकेट भी हर धर्म में प्रसिद्ध है। क्रिकेट भारत में परिवर्तन का एक सच्चा उदाहरण है। ये जीत उस परिवर्तन का भी जश्न है, जब भारत ने विश्व कप जीता तो ऐसा महसूस हुआ कि यह इस दुनिया से परे है।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।