फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baaghi 4 Box Office: ठंडा पड़ रहा 'बागी 4' का जोश, पहले दिन के बाद वीकएंड पर सुस्त हुई कमाई

Sun, 07 Sep 2025 08:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 07 Sep 2025 08:58 PM IST
सार

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' का जोश ठंडा पड़ रहा है। पहले दिन फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Baaghi 4 Box Office Collection Tiger Shroff film total earning
बागी 4 - फोटो : यूट्यूब
टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी थी। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। फिल्म रिलीज के पहले दिन के बाद इसकी कमाई घटी है। ऐसे में लगता है कि दर्शकों को फिल्म में एक्शन पसंद नहीं आ रहा है।
Baaghi 4 Box Office Collection Tiger Shroff film total earning
बागी 4 - फोटो : यूट्यूब
'बागी 4' का टोटल कलेक्शन
'बागी 4' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। इस दिन फिल्म की कमाई 9.25 करोड़ रुपये रही। इसी तरह से रविवार को फिल्म की कमाई में गिराटव दर्ज की गई। इस दिन फिल्म ने 7.92 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह से तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.17 करोड़ रुपये हो गया है।
Baaghi 4 Box Office Collection Tiger Shroff film total earning
बागी 4 - फोटो : यूट्यूब
'बागी 4' ने 'द बंगाल फाइल्स' को पछाड़ा 
फिल्म 'बागी 4' के साथ सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज हुई थी। कलेक्शन के मामले में 'बागी 4' बहुत आगे निकल गई। हालांकि इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा है। बताया जाता है कि 'बागी 4' का बजट 200 करोड़ रुपये है। जबकि 'द बंगाल फाइल्स' का बजट महज 30 करोड़ रुपये है। 'द बंगाल फाइल्स' ने खबर लिखे जाने तक 6.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Movie Review: टाइगर की जोरदार वापसी, संजय दत्त का डरावना अंदाज छाया; लेकिन फिल्म लगती है बोझिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Baaghi 4 Box Office Collection Tiger Shroff film total earning
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
हिट रहीं 'बागी' सीरीज की फिल्में
यह गौरतलब है कि 'बागी' सीरीज की पहली फिल्म '2016' में रिलीज हुई थी। इस सीरीज की दूसरी फिल्म 'बागी 2' 2018 में रिलीज हुई थी। जबकि तीसरी फिल्म 'बागी 3' 2020 में रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया था। ऐसे में 'बागी 4' का कलेक्शन देख कर लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
Baaghi 4 Box Office Collection Tiger Shroff film total earning
फिल्म 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है। इसके लेखक साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त, सोनम बाजवा, हरनाज कौर संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये हैं। फिल्म में संजय दत्त ने खलनायक की भूमिका में वापसी की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed