सब्सक्राइब करें

सातवें दिन लाखों में सिमटी 'बाहुबली द एपिक' की कमाई; बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से मिल रही टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Nov 2025 08:53 PM IST
सार

Baahubali The Epic Box Office Collection: ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection day 7 Prabhas film total earning
बाहुबली द एपिक - फोटो : अमर उजाला
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली द एपिक' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर बनी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है।
Trending Videos
Baahubali The Epic Box Office Collection day 7 Prabhas film total earning
बाहुबली: द एपिक - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन किया जबरदस्त कलेक्शन
साउथ की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की रिलीज का आज सातवां दिन है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसने 9.65 करोड़ रुपये से खाता खोला था। यही इसकी सबसे ज्यादा कमाई है। इसके बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 7.25 करोड़ रुपये और 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection day 7 Prabhas film total earning
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म का आज का कलेक्शन
वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग में इसने 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज गुरुवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 59 लाख रुपये कमाए। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 30.29 करोड़ रुपये हो गया है।
Baahubali The Epic Box Office Collection day 7 Prabhas film total earning
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब
इन फिल्मों से मिल रही टक्कर
'बाहुबली द एपिक' को फिल्म 'द ताज स्टोरी', 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' से कड़ी टक्कर मिल रही है। 'द ताज स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 10.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'थामा' ने 125.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 70.2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection day 7 Prabhas film total earning
'बाहुबली द एपिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati
फिल्म के बारे में
'बाहुबली द एपिक' के निर्देशक एसएस राजामौली हैं। फिल्म में प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म दो फिल्मों का मिश्रण है फिर भी दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। फिल्म 'बाहुबली द बिगिनिंग' साल 2015 में रिलीज हुई थी। वहीं 'बाहुबली द कन्क्लूजन' साल 2017 में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में कामयाब रही थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed