निर्देशक आदित्य दत्त की क्राइम वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ इस सीजन की फेवरेट सीरीज बन चुकी है। सीरीज के पहले दो एपिसोड को मिली वाहवाही के चलते इस सीरीज के बाद रिलीज हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की एक और सीरीज ‘शोटाइम’ के बाकी के एपिसोड कोई देख ही नहीं रहा। दर्शकों की निगाहें ‘बैड कॉप’ के अगले एपिसोड पर इस गुरुवार भी लगी रहीं और तीसरे एपिसोड में आए कहानी के ट्विस्ट ने लोगों को आगे के लिए बेचैन कर दिया है। और, ऐसी ही बेचैनी इन दिनों देखने को मिल रही आदित्य दत्त निर्देशित उस गाने को लेकर भी जो ‘बैड कॉप’ सीरीज के दौरान फिर से वायरल हो चला है। अब तक इस गाने को 62.50 करोड़ लोग देख चुके हैं।
Aditya Datt: ‘बैड कॉप’ हिट होते ही फिर ट्रेंड हुआ आदित्य का ये गाना, अकेले यूट्यूब पर देख चुके 625 मिलियन लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण काल के दौरान जब सब लोग अपने अपने घरों में बैठे थे तो साल 2021 की शुरुआत में आदित्य दत्त कश्मीर निकल गए, अपने साथ शूटिंग क्रू और दो मशहूर कलाकार हिना खान और शाहीर शेख को लेकर। आदित्य को तब न्यौता आया था वाइरल ओरिजिनल्स की तरफ से एक वीडियो गाना निर्देशित करने का। आदित्य ने अपना करियर फिल्म निर्देशक के तौर पर फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से साल 2005 में शुरू किया था और इस फिल्म के सारे गाने सुपर डुपर हिट रहे थे। इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की जोड़ी तब साल की फेवरेट जोड़ी अपने गानों के दम पर ही बनी थी। इसी फिल्म के गानों की याद दिलाता ‘बारिश बन जाना’ नामक ये गाना साल 2021 के जून महीने में रिलीज हुआ।
तब बरसात के मौसम से ठीक पहले रिलीज हुआ गाना ‘बारिश बन जाना’ तीन साल बाद बारिश के मौसम में ही फिर से ट्रेंडिंग होने लगा है। पायल देव और स्टेबिन बेन के गाये इस गाने के बोल लिखे हैं कुणाल वर्मा ने और संगीत पायल देव का है। म्यूजिक वीडियो में हिना खान और शाहीर शेख को निर्देशक आदित्य दत्त ने दो कलाकारों के ही तौर पर पेश किया है और वीडियो में दिखाया है कि कैसे दो सितारे आपसी नासमझी के चलते एक दूसरे से दूर होने लगते हैं लेकिन समय रहते दोनों को अपना बचपना समझ आ ही जाता है।
इस बारे में बात करने पर निर्देशक आदित्य दत्त कहते हैं, ‘मैंने ये गाना जिन परिस्थितियों में निर्देशित किया था, वैसी परिस्थितियां दुनिया में दोबारा न बनें, इसके लिए मैं हमेशा प्रार्थना करता रहता हूं। और, प्रार्थना ये भी करता रहता हूं कि जिस भी गाने से मेरा नाम जुड़े वह हर गाना इतना ही सुपरहिट होता रहे।’ अकेले यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 625 मिलियन व्यूज यानी 62.50 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक इतने ही व्यूज इसको दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मिल चुके हैं, जिनमें इस गाने पर बनी रील्स भी शामिल हैं।
अपनी नवीनतम सीरीज ‘बैड कॉप’ के बीच एक रोमांटिक गाने के फिर से ट्रेंडिंग हो जाने पर आदित्य दत्त कहते हैं, ‘मुझे तो अच्छा ही लगता है जब मेरा अच्छा काम लोग बार बार देखते हैं और मुझे बधाइयां देते रहते हैं। सोशल मीडिया के अलावा मेरे फोन पर भी इंडस्ट्री के तमाम परिचितों और शुभचिंतकों के संदेश आ रहे हैं और मैं भी ये समझने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर ये हुआ कैसे। गूगल पर बारिश सॉन्ग्स टाइम करने पर भी ये गाना ऊपर ही दिख रहा है।’ इस। बारे में जानकार बताते हैं कि इस गाने के की वर्ड आदित्य दत्त को गूगल के स्क्रॉलर ने फिर से कैच कर लिया है और इसी के चलते उनका ये पहले से मशहूर गाना फिर से ट्रेंडिंग होने लगा है।