आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'बैड न्यूज' को हर तरफ से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। वहीं, फिल्म के गाने भी लोगों के जुबां पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म ने जबर्दस्त ओपनिंग लेकर यह बात साबित कर दी है कि आने वाले दिनों में अभिनेता की फिल्म दर्शकों के बीच चमकने वाली हैं। हालांकि, अच्छी ओपनिंग लेने के बाद भी अभिनेता की फिल्म 'बैड न्यूज' का कलेक्शन उनकी दो फिल्मों से कम रहा है।
Bad Newz 1st Weekend: विक्की कौशल के लिए वाकई बैड न्यूज बनेगी उनकी नई फिल्म?, उरी और राजी से भी कम रहा कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बैड न्यूज' को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की। शुक्रवार को फिल्म ने 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, रविवार को फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 29.7 करोड़ रुपये हो गया है। भले ही 'बैड न्यूज' ओपनिंग डे पर विक्की कौशल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, लेकिन अभी भी 'उरी' और 'राजी' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।
इससे पहले यह तमगा 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के नाम था, जिसने पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि फिल्म 'उरी' के पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 35.73 करोड़ रुपये था, जो कि बैड न्यूज से ज्यादा है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विक्की की फिल्मों में इसके बाद आलिया भट्ट संग 'राजी' का नाम है, जिसने पहले दिन 7.53 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी और पहले वीकएंड 32.94 करोड़ रुपये कमाए थे। 'बैड न्यूज' के पास यह मौका जरूर था कि कि वह 'राजी' को पछाड़ दे, लेकिन फिल्म ने 'राजी' के आगे भी घुटने टेक लिए।
वहीं, अभिनेता की फिल्म 'सैम बहादुर' की बात करें 'तो सैम बहादुर' ने 5.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और फिल्म ने पहले वीकएंड 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा अभिनेता की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने पहले दिन 5.49 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के पहले वीकएंड का कलेक्शन 22.59 करोड़ रुपये था। इस तरह देखा जाए तो विक्की की फिल्म बैड न्यूज ने सैम बहादुर और जरा हटके जरा बचके को पहले वीकएंड कलेक्शन में पछाड़ दिया है।
Tishaa Kumar: भूषण कुमार की बहन तिशा का हुआ अंतिम संस्कार, शाम को होगी प्रार्थना सभा