फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badshah: बादशाह के पास 1,000 से ज्यादा जूते, 22 लाख का जूता पहनकर ग्रैमी जाना चाहते हैं

Fri, 13 Sep 2024 09:45 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 09:45 AM IST
सार

मनोरंजन जगत की हस्तियों के अपने-अपने शौक होते हैं। किसी को कपड़ों का शौक होता है तो किसी को महंगी कारों का। मशहूर रैपर बादशाह इस मामले में थोड़े अलग हैं। उन्हें शौक है- महंगे जूतों का। उनके पास हजारों की कीमत वाले ही नहीं, बल्कि लाखों रुपये की कीमत वाले जूते भी हैं। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने अपने जूतों को लेकर कई दिलचस्प बात बताई।
 
विज्ञापन
Badshah has more than 1000 shoes wants to go to Grammy awards wearing his shoe worth 22 lakh
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @badboyshah

बादशाह ने बताया कि उनके पास एक जूता है, जिसकी कीमत 22 लाख रुपये है। बादशाह ने इस महंगे जूते को पहनने को लेकर एक खास योजना भी बना रखी है। द लल्लनटॉप को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि अगर वो कभी अपने करियर के दौरान ग्रैमी जीतेंगे तो उन्हें स्टेज पर पहनकर जाएंगे।

Badshah has more than 1000 shoes wants to go to Grammy awards wearing his shoe worth 22 lakh
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @badboyshah

बादशाह के पास जूतों का अच्छा खासा कलेक्शन है। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 1,000 जोड़ी स्नीकर्स हैं। ये वाकई में बहुत बड़ा आंकड़ा हैं। बादशाह ने कहा कि जब 500 जोड़ी जूते हो गए थे तो उन्होंने गिनती बंद कर दी थी और जब एक बार उन्होंने अपना घर बदला था, तब जाकर उन्हें लग गया था कि जूते तो एक हजार से ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badshah has more than 1000 shoes wants to go to Grammy awards wearing his shoe worth 22 lakh
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @badboyshah

साल में जितने दिन नहीं होते उससे ज्यादा तो बादशाह के पास जूते हैं। जाहिर है सभी को पहन पाना किसी भी सूरत में आसान नहीं है। खुद बादशाह ने कहा कि वो इतने सारे जूतों में से कुछ ही पहनते हैं और बाकी कलेक्शन का हिस्सा हैं। बादशाह ने ये भी बताया कि उनके पास जो 22 लाख रुपये वाला जूता है उसे उन्होंने छह लाख में खरीदा था।

Shah Rukh Khan: रणवीर-दीपिका की बेबी गर्ल से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, माता-पिता को दी बधाई

विज्ञापन
Badshah has more than 1000 shoes wants to go to Grammy awards wearing his shoe worth 22 lakh
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @badboyshah

जूतों के अलावा बादशाह ने अपने कार कलेक्शन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास जी वैगन और एक सात या आठ करोड़ रुपये की कीमत वाली रोल्स रॉयस है। बादशाह के काम की बात करें तो उन्होंने इस साल गोन गर्ल, गोरे गोरे मुखड़े पे, ओ सजना, सॉलमेट, जालिम, जुगनू और डाकू समेत कई गानों से धमाल मचाया है।

Bum Bum Bole Song: आमिर खान की फिल्म के गाने की मुरीद हुईं डेविड वॉर्नर की बेटी, क्रिकेटर ने साझा किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed