फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahima Chaudhary: कार एक्सीडेंट, कैंसर से जंग...हर मुसीबत से डटकर लड़ीं महिमा, कुछ ऐसा रहा है फिल्मी करियर

Fri, 13 Sep 2024 07:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Mahima Chaudhary Birthday Know about her Personal life Bollywood car collection and Net Worth
महिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रहीं महिमा चौधरी आज यानी 13 सितंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से महिमा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह जल्द ही फैंस के दिलों पर राज करने लगीं। महिमा ने मॉडलिंग से बड़े पर्दे पर आकर बड़ा मुकाम हासिल किया। इस राह में कई बाधाएं भी आईं, लेकिन उन्हें रोक न सकीं। महिमा जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कैसा रहा मॉडलिंग से फिल्म और फिर उनकी निजी जिंदगी में उनका सफर।

Mahima Chaudhary Birthday Know about her Personal life Bollywood car collection and Net Worth
महिमा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

दार्जिलिंग में हुआ था जन्म
महिमा चौधरी का जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 13 सितंबर 1973 में हुआ था। महिमा से पहले उनका नाम ऋतु चौधरी है। वर्ष 1990 में महिमा ने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने की ठानी। वर्ष 2006 में महिमा ने बॉबी मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन वर्ष 2013 में दोनों का तलाक हो गया। महिमा की एक बेटी है जिसका नाम आर्यना है।

Mahima Chaudhary Birthday Know about her Personal life Bollywood car collection and Net Worth
महिमा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

इन शानदार फिल्मों में कर चुकी हैं काम
कुछ विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग करने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। फिर उन्हें फिल्म 'परदेस' मिली। इसके बाद वह 'लज्जा', 'धड़कन',  'दिल क्या करे', 'दाग : द फायर', 'दिल है तुम्हारा', 'सेहर', 'बागबान', 'सैंडविच' और 'कुरुक्षेत्र' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह बड़े पर्दे पर शाहरुख खान, सलमान खान, सुनील शेट्टी सहित कई स्टार्स के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं।
Vijay Sethupathi: पंकज त्रिपाठी की राह पर चले साउथ स्टार विजय सेतुपति, सुपरहिट फिल्म 96 के निर्देशक का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahima Chaudhary Birthday Know about her Personal life Bollywood car collection and Net Worth
महिमा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्सिडेंट का हुईं थी शिकार
महिमा का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान महिमा एक हादसे का शिकार हो गईं। सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स ने महिमा के चेहरे 67 कांच के टुकड़े निकाले थे। अभिनेत्री का चेहरा काफी बिगड़ गया था, यही वजह थी कि फिर वह इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं।
Anil Mehta Death: पड़ोसियों ने किया खुलासा, बोले- निधन से पहले कुछ थके हुए लग रहे थे मलाइका के पिता अनिल मेहता

विज्ञापन
Mahima Chaudhary Birthday Know about her Personal life Bollywood car collection and Net Worth
महिमा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

कैंसर का भी किया है सामना
महिमा चौधरी की परेशानियों का अंत अभी भी नहीं हुआ था। एक और बड़ी मुसीबत उनका इंतजार कर रही थी। महिमा को ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझना पड़ा, इस बात का खुलासा अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया था। इस दौरान उन्होंने महिमा के साथ फोटो शेयर की थी। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी आप बीती बताते हुए रोने लगी थीं। हालांकि, अपने मजबूत इरादों से महिमा ने कैंसर को मात दी।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का सबसे बड़ा सरप्राइज, मल्लिका का होगा अहम रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed