Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
BAFTA 2024 Oppenheimer Award List Cillian Murphy Best Director supporting actor award news in hindi
{"_id":"65d2726bef2e2ed3c209c089","slug":"bafta-2024-oppenheimer-award-list-cillian-murphy-best-director-supporting-actor-award-news-in-hindi-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BAFTA 2024: सिलियन मर्फी और एम्मा स्टोन सर्वश्रेष्ठ कलाकार, ओपेनहाइमर की झोली में कई अवॉर्ड, दीपिका का भी जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BAFTA 2024: सिलियन मर्फी और एम्मा स्टोन सर्वश्रेष्ठ कलाकार, ओपेनहाइमर की झोली में कई अवॉर्ड, दीपिका का भी जलवा
बाफ्टा फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह- 2024 में हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर छाई रही। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सिलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ अग्रणी अभिनेता का पुरस्कार जीता। वहीं, हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एम्मा स्टोन ने बाफ्टा 2024 में सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का पुरस्कार जीता। स्टोन ने पुअर थिंग्स में अपनी भूमिका के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती। पुरस्कार का श्रेय एम्मा ने अपनी मां को दिया। साथ ही उन्होंने पुअर थिंग्स की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। समारोह का आयोजन, लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ है।
2 of 8
BAFTA 2024
- फोटो : ANI
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर को ओपेनहाइमर में उनके सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है। बता दें, इससे पहले जूनियर ने 1992 में चैपलिन के लिए बाफ्टा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।
3 of 8
BAFTA 2024
- फोटो : ANI
ओपेनहाइमर को समारोह में सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्कोर श्रेणियों में पुरस्कार मिले। होयटे वैन होयटेमा ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
BAFTA 2024
- फोटो : ANI
फिल्म ओपेनहाइमर को बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी प्राप्त मिला। क्रिस्टोफर नोलन ने यह पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन
5 of 8
ओपेनहाइमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को अब तक सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष), सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और बाल, सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि जैसी 13 श्रेणियों में फिल्म को समारोह में नामित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।