फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanush: 'रायन' की रिलीज से पहले धनुष की नई फिल्म पर एसजे सूर्या ने दिया अपडेट, इस हिट फिल्म की तर्ज पर बनेगी

Sat, 20 Jul 2024 08:46 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 08:46 AM IST
सार

अभिनेता धनुष अपनी नई फिल्म 'रायन' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से छाए हुए हैं। अब तक तो फिल्म के पोस्टर और फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों की फिल्म देखने की उत्सुकता को बढ़ाया हुआ था और अब ट्रेलर ने उसे सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसी बीच 'रायन' की रिलीज से पहले उनकी एक और आने वाली फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
Before the release of Rayaan SJ Surya gave an update on Dhanush's new film neek will be made like Premalu
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

'रायन' का निर्देशन और लेखन धनुष ने ही किया है। इसके अलावा वो फिल्म 'निलावुकु एनमेल एन्नाडी कोबाम' पर भी काफी समय से काम कर रहे हैं। 'निलावुकु एनमेल एन्नाडी कोबाम' को संक्षेप में 'नीक' नाम से जाना जाएगा। इस फिल्म की घोषणा 2023 में हुई थी। 

Before the release of Rayaan SJ Surya gave an update on Dhanush's new film neek will be made like Premalu
फिल्म 'प्रेमालु' - फोटो : इंस्टाग्राम @mamitha_baiju

'निलावुकु एनमेल एन्नाडी कोबाम' पर जो बड़ी जानकारी आई है, उसे अभिनेता एसजे सूर्या ने साझा किया है, जो 'रायन' में भी काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसजे सूर्या ने बताया कि 'निलावुकु एनमेल एन्नाडी कोबाम' को फिल्म 'प्रेमालु' की तरह बनाया जाएगा, जो लोगों का मनोरंजन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Before the release of Rayaan SJ Surya gave an update on Dhanush's new film neek will be made like Premalu
फिल्म 'प्रेमालु' - फोटो : इंस्टाग्राम @mamitha_baiju

'प्रेमालु' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 9 फरवरी 2024 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन गिरीश एडी ने किया था। इस फिल्म में कोई बड़ा कलाकार नहीं था और इसने सभी को चौंकाते हुए वर्ल्डवाइड 131.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। हैरानी की बात तो यह है कि इसका बजट करीब 10 करोड़ रुपये का ही था। अब देखना होगा कि क्या 'निलावुकु एनमेल एन्नाडी कोबाम' भी ऐसा ही जादू चला पाएगी।

विज्ञापन
Before the release of Rayaan SJ Surya gave an update on Dhanush's new film neek will be made like Premalu
रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

'निलावुकु एनमेल एन्नाडी कोबाम' में अनिका सुरेंद्रन, प्रिया प्रकाश वारियर, मैथ्यू थॉमस, पाविश, राबिया खातून, राम्या रंगानाथन और वेकंटेश मेनन अभिनय करते दिखाई देंगे। इसका संगीत जीवी प्रकाश कुमार तैयार कर रहे हैं, जो इससे पहले बैचलर, डियर, रेबेल, डार्लिंग, राजा रानी और थेरी का भी म्यूजिक बना चुके हैं। 'रायन' की बात करें तो इसका पहला गाना 'ओह राया' रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 26 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी। 

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस का घर बना जंग का मैदान, ‘चेला’ कहने पर अदनान और लवकेश हाथापाई पर उतरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed