Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actor Naseeruddin Shah is celebrating his birthday today know about his career life and controversial comments
{"_id":"669a293a9649b713510b8cf4","slug":"actor-naseeruddin-shah-is-celebrating-his-birthday-today-know-about-his-career-life-and-controversial-comments-2024-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naseeruddin Shah Birthday: मंझा हुआ अभिनय और तीखे-तीखे बयान, यही है नसीरुद्दीन शाह की पहचान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Naseeruddin Shah Birthday: मंझा हुआ अभिनय और तीखे-तीखे बयान, यही है नसीरुद्दीन शाह की पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 08:02 AM IST
सार
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। नसीर ऐसे अभिनेता हैं, जिनके करियर का कैनवास काफी विस्तृत है। उन्होंने व्यवसायिक से लेकर आर्ट फिल्मों में काम किया है और परदे पर तरह-तरह के रोल किए हैं। आज नसीरुद्दीन शाह अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। नसीर ऐसे अभिनेता हैं, जिनके करियर का कैनवास काफी विस्तृत है। उन्होंने व्यवसायिक से लेकर आर्ट फिल्मों में काम किया है और परदे पर तरह-तरह के रोल किए हैं। आज नसीरुद्दीन शाह अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं।
2 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम @naseeruddin49
नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई, 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय के गुर सीखे और फिर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। नसीरुद्दीन ने साल 1982 में अभिनेत्री रत्ना पाठक से शादी की थी। दोनों तीन बच्चों- हीबा शाह, इमाद शाह और विवान शाग के माता-पिता हैं। उन्होंने फिल्म 'निशांत' से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो साल 1975 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ शबाना आजमी ने भी काम किया था।
3 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम @naseeruddin49
वैसे तो नसीर ने अपने पूरे करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है, इसके बावजूद अगर उनकी कुछ चुनिंदा फिल्मों की बात करें तो उनमें 'जाने भी दो यारों', 'मासूम', 'आक्रोश', 'निशांत', 'इजाजत', 'पार', 'अर्द्ध सत्य', 'कथा', 'मंडी', 'जूनून', 'द्रोह काल', 'बाजार', 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है', 'सरफरोश', 'मोहरा', 'आघात', 'इकबाल', 'परजानिया', 'इश्किया' और 'ए वेडनेसडे' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम @naseeruddin49
नसीरुद्दीन शाह ने एक्शन, रोमांटिक से लेकर कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है और सभी किरदारों से अपने मंझे हुए अभिनय की छाप छोड़ी। नसीर 'मासूम' में पिता बने थे तो 'सरफरोश' में आतंकवादी, 'जाने भी दो यारों में' फोटोग्राफर तो 'ए वेडनेसडे' में आम आदमी, 'आक्रोश' में वकील तो 'द डर्टी पिक्चर' में अभिनेता। इस तरह वो अलग-अलग मिजाज के कई रोल कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम @naseeruddin49
नसीर के दिए बयान अक्सर विवाद का रुप ले लेते हैं। वो समाजिक घटनाओं, कला और राजनीति पर टिप्पणियां करते रहते हैं। एक बार एक साक्षात्कार में उन्होंने अमिताभ बच्चन के बारे में कहा था कि लोग दिलीप कुमार को याद रखेंगे और शायद अमिताभ बच्चन को भूल जाएंगे। नसीर ने लव जिहाद के मुद्दे पर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि लव जिहाद के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा था कि वो न केवल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, बल्कि दुनिया के सबसे खराब व्यवहार वाले खिलाड़ी भी हैं। नसीर उस वक्त भी सुर्खियों में आ गए थे, जब देश में सीएए और एनआरसी का विवाद चल रहा था। नसीर ने तब अभिनेता अनुपम खेर को जोकर बता दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।