फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: क्या 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी वर्जन में तोड़ पाएगी ये तीन रिकॉर्ड? चुनौती देने आई 'बैड न्यूज'

Sat, 20 Jul 2024 07:41 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 07:41 AM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' कमाई के साथ-साथ कई दूसरे रिकॉर्ड भी तोड़ती जा रही है। ऐसे में फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म के पास हिंदी भाषा में तीन रिकॉर्ड ध्वस्त करने का अच्छा मौका है। अब देखना होगा कि क्या 'कल्कि 2898 एडी' ऐसा कर पाएगी और अगर हां तो कब तक यह काम पूरा हो पाएगा।
 
विज्ञापन
Will Kalki 2898 AD be able to break rrr kgf 2 baahubali 2 records in Hindi version Bad News came to challenge
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

'कल्कि 2898 एडी' कमाई के साथ-साथ कई दूसरे रिकॉर्ड भी तोड़ती जा रही है। ऐसे में फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म के पास हिंदी भाषा में तीन रिकॉर्ड ध्वस्त करने का अच्छा मौका है। अब देखना होगा कि क्या 'कल्कि 2898 एडी' ऐसा कर पाएगी और अगर हां तो कब तक यह काम पूरा हो पाएगा।

Will Kalki 2898 AD be able to break rrr kgf 2 baahubali 2 records in Hindi version Bad News came to challenge
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी वर्जन से अब तक करीब 270 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। इससे एक रिकॉर्ड तो आसानी से टूटता हुआ दिखाई दे रहा है और वो है 'आरआरआर' की कमाई का। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने हिंदी में 275 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि इसके सामने विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की हालिया रिलीज 'बैड न्यूज' की चुनौती जरूर रहेगी।

Will Kalki 2898 AD be able to break rrr kgf 2 baahubali 2 records in Hindi version Bad News came to challenge
कमल हासन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब बाकी के दो रिकॉर्ड की बात करें तो इनमें पहला है 'बाहुबली 2' की हिंदी में कमाई और दूसरा है 'केजीएफ 2' की भी हिंदी वर्जन में हुई कमाई। इन दोनों फिल्मों के हिंदी वर्जन ने 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। 'कल्कि 2898 एडी' के पास इन दोनों को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Kalki 2898 AD be able to break rrr kgf 2 baahubali 2 records in Hindi version Bad News came to challenge
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 128.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ्ते में 56.1 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है। वहीं, इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो चुकी है।

विज्ञापन
Will Kalki 2898 AD be able to break rrr kgf 2 baahubali 2 records in Hindi version Bad News came to challenge
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, मृणाल ठाकुर, दिशा पाटनी, राजेंद्र प्रसाद और शोभना समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में दुलकर सलमान, विजय देवरकोंडा और निर्देशक एसएस राजामौली कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और वैजयंती मूवीज ने फिल्म का निर्माण किया है। 

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस का घर बना जंग का मैदान, ‘चेला’ कहने पर अदनान और लवकेश हाथापाई पर उतरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed