फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars Luxurious House: शाहरुख-सलमान के अलावा इन स्टार्स के पास हैं करोड़ों के बंगले, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Fri, 19 Jul 2024 11:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 19 Jul 2024 11:23 PM IST
सार

फिल्मी सितारे अपने अभिनय के साथ ही अपने रहन-सहन और रईसी के लिए भी चर्चा में लगातार बने रहते हैं। कई बॉलीवुड और साउथ के सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके पास बेशुमार दौलत है। इन स्टार्स के पास इतनी दौलत है कि ये बड़े-बड़े बिजनेसमैन को भी टक्कर देते हैं। सबसे खास हैं इन स्टार्स के करोड़ों के बंगले, जिनकी कीमत करोड़ों में है। आइए जानते है किसके पास है 800 करोड़ की हवेली है और किसके पास है करोड़ों का घर।

विज्ञापन
These Stars Have Luxurious House Nayanthara Allu Arjun Amitabh Bachchan Saif Ali Khan
फिल्मी सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मी सितारे अपने अभिनय के साथ ही अपने रहन-सहन और रईसी के लिए भी चर्चा में लगातार बने रहते हैं। कई बॉलीवुड और साउथ के सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके पास बेशुमार दौलत है। इन स्टार्स के पास इतनी दौलत है कि ये बड़े-बड़े बिजनेसमैन को भी टक्कर देते हैं। सबसे खास हैं इन स्टार्स के करोड़ों के बंगले, जिनकी कीमत करोड़ों में है। आइए जानते है किसके पास है 800 करोड़ की हवेली और किसके पास है करोड़ों का घर।
These Stars Have Luxurious House Nayanthara Allu Arjun Amitabh Bachchan Saif Ali Khan
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं नयनतारा आज करोड़ों रुपयों की मालकिन हैं। नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री होने के साथ ही सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी नयनतारा आज पूरे 100 करोड़ रुपये कीमत के घर की मालकिन हैं। उनका यह महल जैसा घर चेन्नई में स्थित है।
These Stars Have Luxurious House Nayanthara Allu Arjun Amitabh Bachchan Saif Ali Khan
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
इन दिनों अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' की रिलीज को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज डेट टलती जा रही है। सबके दिलों में खास जगह बना चुके 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे महंगे एक्टर में से एक हैं। बता दें कि वे हैदराबाद में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Have Luxurious House Nayanthara Allu Arjun Amitabh Bachchan Saif Ali Khan
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
'कल्कि 2898 एडी' में अश्वथामा के किरदार से सभी का दिल जीत चुके अमिताभ बच्चन को हर कोई पसंद करता है। उनका अभिनय और उनका लोगों के प्रति प्रेम ही है, जिसकी वजह से आज लोग उन्हें प्यार से बिग बी बुलाते हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने खूब शोहरत के साथ ही खूब दौलत भी कमाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बी के पास कई महंगी चीजें है। अगर बात करें उनके घर जलसा की तो उसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
These Stars Have Luxurious House Nayanthara Allu Arjun Amitabh Bachchan Saif Ali Khan
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
बॉलीवुड अभिनेता और पटौदी खानदान के दसवें नवाब सैफ अली खान के पास बेशुमार दौलत है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान सबसे महंगे घरों में से एक 'पटौदी पैलेस' के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान की आलीशान हवेली की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed