फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sucharita Biswas: बंगाली एक्ट्रेस सुचरिता बिस्वास के घर में हुआ हमला, पूर्व पति के खिलाफ दर्ज की शिकायत

Fri, 12 May 2023 05:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 May 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Bengali actress Sucharita Biswas has filed a complaint accusing her ex husband of assaulting the house
सुचरिता बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई अभिनेत्री घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं। अब हाल ही में, पश्चिम बंगाल में तलाकशुदा मॉडल और अभिनेत्री सुचरिता बिस्वास ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है। यही नहीं, अभिनेत्री ने अपने नजदीकी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

Bengali actress Sucharita Biswas has filed a complaint accusing her ex husband of assaulting the house
सुचरिता बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सुचरिता बिस्वास अपनी खूबसूरती के साथ अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। फैंस के बीच अभिनेत्री की फिल्में हमेशा छाई रहती हैं। अब हाल ही में, सुचरिता बिस्वास ने आरोप लगाया कि उसकी अनुपस्थिति में उसके पूर्व पति ने घर पर हमला किया है और उन्हें डराया-धमकाया है। यही नहीं, अभिनेत्री ने अपने आरोपों में यह भी बताया है कि उनके पूर्व पति ने उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी और दो लाख रुपए की मांग की है।

TV Actress: सिंगल मदर बन दुनिया के लिए मिसाल बनीं ये टीवी एक्ट्रेस, पति के बिना अकेले ही की बच्चों की परवरिश

Bengali actress Sucharita Biswas has filed a complaint accusing her ex husband of assaulting the house
सुचरिता बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

घर वालों को ऊपर हुए हिंसा को लेकर सुचरिता ने कहा, 'मैं उस समय घर पर नहीं थी। घर में मेरी मां कल्पना विश्वास और पिता निमाईचंद्र बिस्वास थे। उसने मेरे पिता को पीटा। जेवरात चोरी हो गए। उसने मेरे माता-पिता को दो लाख रुपये का चेक लिखने के लिए मजबूर भी किया था। तलाक के बाद भी वह मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा है।'

Pushpa 2: इस कंपनी के हाथ लगा जैकपॉट, इतने करोड़ में खरीदे 'पुष्पा 2' के ग्लोबल म्यूजिक और हिंदी टीवी राइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengali actress Sucharita Biswas has filed a complaint accusing her ex husband of assaulting the house
सुचरिता बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के साथ हुए इस घटना के बारे में बताते हुए सुचरिता ने कहा, 'मैं काम के सिलसिले में दक्षिण भारत गई थी। वहीं पर मेरी मां ने फोन किया और बताया कि हमारे घर पर हमला हुआ है। मेरे पूर्व पति पिनाकी मजूमदार ने हमला किया। घर आया और मेरी मां को अमर्यादित भाषा में गाली दी।यह घटना सुनकर मैं घर लौट आई। इस बीच तलाक के बाद मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं था। मुझे नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने हमें निकालने की धमकी भी दी है।'

Vineeta Singh: संघर्ष के दिनों के याद कर भावुक हुईं 'शार्क टैंक इंडिया' की जज विनीता, कहा-भेदभाव का हुईं शिकार

विज्ञापन
Bengali actress Sucharita Biswas has filed a complaint accusing her ex husband of assaulting the house
सुचरिता बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

सुचरिता के आरोपों के बाद नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस खतरनाक हमले से एक्ट्रेस के परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। हालांकि जब तक पुलिस की जांच खत्म नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed