Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bhagyashree Birthday special know the unknown facts about maine pyar kiya actress love life and filmy career
{"_id":"65d72ee6220584777b0bf2f8","slug":"bhagyashree-birthday-special-know-the-unknown-facts-about-maine-pyar-kiya-actress-love-life-and-filmy-career-2024-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhagyashree: शादी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से बनाई दूरी, सलमान के साथ डेब्यू फिल्म कर बनी थीं स्टार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhagyashree: शादी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से बनाई दूरी, सलमान के साथ डेब्यू फिल्म कर बनी थीं स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 23 Feb 2024 07:53 AM IST
सार
भाग्यश्री आज भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। तो आइए जानते हैं भाग्यश्री के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाग्यश्री हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं। अभिनेत्री ने पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' में दमदार अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बनने वालीं भाग्यश्री का आज जन्मदिन है। भाग्यश्री आज भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। तो आइए जानते हैं भाग्यश्री के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...
2 of 5
अभिनेत्री भाग्यश्री
- फोटो : social media
महाराष्ट्र में जन्मी भाग्यश्री शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमोल पालेकर के सीरियल 'कच्ची धूप' से की थी।
भाग्यश्री ने वर्ष 1989 में बड़े पर्दे का रुख किया था। उन्होंने सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है। इस फिल्म में भाग्यश्री के अपोजिट सलमान खान को कास्ट किया गया था। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। रिपोर्ट्स के अनुसार, भागयश्री ने सलमान खान से तीन गुनी फीस चार्ज की थी। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को एक लाख रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाग्यश्री और हिमालय दासानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री ने अपनी डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद बिजनेसमैन हिमालय दासानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और शादी के बाद उन्होंने सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया। मात्र 19 साल की उम्र में ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया जो उनके करियर के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।
भाग्यश्री ने हिंदी के अलावा भोजपुरी, मराठी और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। इन फिल्मों से भाग्यश्री वो चार्म नहीं बिखेर पाईं, जो उनकी पहली फिल्म में दिखा। उनके बेटे अभिमन्यु दासानी भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं। भाग्यश्री की एक बेटी भी है, जो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।