{"_id":"668439463005af64c10b59a3","slug":"bharti-singh-birthday-special-story-comedian-struggled-for-food-in-our-initial-days-now-she-is-superstar-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharti Singh: एक-एक निवाले को तरसने वालीं भारती बनीं कॉमेडी क्वीन, लोगों को हंसा-हंसाकर कमाई दौलत और शोहरत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bharti Singh: एक-एक निवाले को तरसने वालीं भारती बनीं कॉमेडी क्वीन, लोगों को हंसा-हंसाकर कमाई दौलत और शोहरत
Wed, 03 Jul 2024 07:11 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 03 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी जगत में कॉमेडी की बात हो और भारती सिंह का नाम ना लिया जाए ये हो नहीं सकता। अपनी प्रतिभा के दम पर भारती सिंह ने कभी ना मिटने वाली पहचान बना ली है। अपने मजेदार चुटकुलों और ह्यूमर के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री पिछले कई वर्षों से देशभर के लोगों को हंसाने का काम कर रही हैं। आज भारती सिंह के पास दौलत, शोहरत, प्यार, पैसा सबकुछ है, लेकिन यह सबकुछ उन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत हासिल किया है। अभिनेत्री की शुरुआती जिंदगी बहुत मुश्किलों में बीती है। आज 3 जुलाई को भारती सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए अभिनेत्री के जन्मदिन के अवसर उनकी जिंदगी के कुछ पहलुओं पर नजर डालते हैं।
भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @bharati.laughterqueen
बचपन में छिन गया पिता का साया
भारती सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। अभिनेत्री ने बतौर महिला कॉमेडियन जो मुकाम हासिल किया है, शायद ही किसी अन्य अभिनेत्री को ऐसा नेम और फेम मिला हो। भारती अक्सर अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए नजर आती हैं। वह खुलकर अपनी निजी जिंदगी की चीजों को साझा करती हैं। एक साक्षात्कार के दौरान भारती सिंह ने साझा किया था कि जब वह महज दो साल की थी, तब उनके पिता का देहांत हो गया था। उनकी मां ने ही उनकी जिम्मेदारियों को उठाया। पर्दे पर ‘लल्ली’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री ने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है।
Lara Dutta: लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं लारा दत्ता, स्टेडियम में परिवार के संग लिया विंबलडन का आनंद

बासी खाना खाकर किया गुजारा
अभिनेत्री के पिता की मौत के बाद उनके और उनके भाई बहनों को उनकी मां ने दूसरों के घर में झाड़ू पोछा करके पाला। उनकी मां जहां काम करती थी, वहां से मिले बासी खाने को भी भारती और उनका परिवार ताजा खाना समझकर खाता था।

एक निवाले को भी तरसी हैं भारती
भारती सिंह अपनी गरीबी के दिनों में एक-एक निवाले को तरसी हैं। कॉमेडी क्वीन ने खुलासा किया था कि कई बार वह भूखे पेट भी सोई हैं। गरीबी के चलते भारती को अपने कॉलेज की पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कॉमेडी करना शुरू कर दिया और दिन-ब-दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं।

इन दो लोगों ने बदल दी भारती की जिंदगी
कहते हैं कि हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत का हाथ होता है, लेकिन भारती सिंह की कामयाबी के पीछे दो मर्दों का हाथ है। अपनी सफलता का श्रेय भारती कपिल शर्मा और सुदेश लहरी को देती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि एक बार कॉलेज में लोगो को हंसाते हुए सुदेश ने देख लिया था, तब उन्होंने उन्हें कॉमेडी करने को कहा था और कपिल शर्मा ने उन्हें लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने की सलाह दी थी।