फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: पाकिस्तानी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में शबाना से लेकर श्वेता तक शामिल

Wed, 03 Jul 2024 12:04 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 03 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
these bollywood actress worked in pakistani films shabna aazmi shweta tiwari Kirron Kher amrita arora
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां अपने अभिनय से दुनिया भर के फैंस को दीवाना बना चुकी हैं। आज प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट तक हॉलीवुड की फिल्मों में काम करती नजर आ वही हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां सरहद पार पाकिस्तानी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं हसीनाओं के बारे में बताते हैं जो पाकिस्तानी फिल्मों में काम करके वहां भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं --
these bollywood actress worked in pakistani films shabna aazmi shweta tiwari Kirron Kher amrita arora
किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री किरण खेर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। किरण खेर पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' में नजर आ चुकी हैं। उनकी इस फिल्म को पाकिस्तानी दर्शकों ने काफी सराहा था। इस फिल्म के लिए करण खेर ने स्विट्जरलैंड में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता था। 
these bollywood actress worked in pakistani films shabna aazmi shweta tiwari Kirron Kher amrita arora
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में शबाना आजमी का भी नाम शामिल है। शबाना आजमी ने फिल्म 'द डस्क' में काम किया था। इस फिल्म में वे अहम भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी एक नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood actress worked in pakistani films shabna aazmi shweta tiwari Kirron Kher amrita arora
अमृता अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी पाकिस्तानी फिल्म में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता अरोड़ा 'द लेजेंड कंटीन्यूज' में काम किया था। इस फिल्म में उनके अलावा विनोद खन्ना भी नजर आए थे। 


 
विज्ञापन
these bollywood actress worked in pakistani films shabna aazmi shweta tiwari Kirron Kher amrita arora
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
शायद आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन 'बिग बॉस 4' की विजेता रह चुकी अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी पाकिस्तानी एक्शन फिल्म 'सल्तनत' में नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। श्वेता तिवारी ने अपने अभिनय से पाकिस्तानी दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed