फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: पिता बनने के बाद अपनी भावनाओं को वरुण धवन ने किया व्यक्त, बोले- 'अब तो बेटी भी डांटती है'

Sun, 01 Sep 2024 10:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 01 Sep 2024 10:56 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'स्त्री 2' में अपने जबर्दस्त कैमियो को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच वरुण का एक इंटरव्यू चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी नन्हीं बिटिया रानी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सभी सोच में पड़ गए हैं। 

विज्ञापन
Bhediya 2 actor Varun Dhawan recently welcomes her cute daughter says being a Dad its called adulting report
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'स्त्री 2' में अपने जबर्दस्त कैमियो को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच वरुण का एक इंटरव्यू चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी नन्हीं बिटिया रानी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सभी सोच में पड़ गए हैं। 
Bhediya 2 actor Varun Dhawan recently welcomes her cute daughter says being a Dad its called adulting report
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'स्त्री 2' में निभाए एक जबर्दस्त रोमांटिक सॉन्ग को लेकर जमकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सॉन्ग में उनके साथ 'स्त्री 2' अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आईं। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री को प्रशंसकों ने बेहद पसंद किया। वहीं कुछ प्रशंसक यही उम्मीद लगा रहे हैं कि जिस तरह से 'स्त्री 2' में वरुण धवन के द्वारा 'भेड़िया' के भास्कर के रुप में निभाए गए किरदार को दिखाया गया है। वहीं अब 'भेड़िया 2' में भी 'स्त्री 3' की झलक देखने को मिल सकती है। इसी बीच वरुण का एक इंरटव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और खासतौर पर अपनी बेटी को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

 
Bhediya 2 actor Varun Dhawan recently welcomes her cute daughter says being a Dad its called adulting report
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण ने कहा
वरुण धवन हाल ही में एक प्यारी बिटिया के पिता बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने पिता बनने को लेकर अपनी भावनाओं को उजागर करते हुए कहा, 'पिता और पत्नी के बाद अब मेरी बेटी भी मुझे डांटती हैं'। दरअसल, जब एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन से पूछा गया कि पिता बनने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आए हैं, तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरुण धवन ने कहा, ''यह अनुभव मेरे लिए थोड़ा अनोखा रहा, क्योंकि अक्सर मेरे पिता और मेरी मां तो मुझे डांटते थीं और अब मेरी बेटी भी मुझे डांटती है और तो और मेरी पत्नी नताशा भी मुझे डांटती रहती है।'' इसके बाद वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जब आपको घर में हर कोई छोटा हो या बड़ा डांट-डपट कर रहा हो तो समझ जाइए कि आपकी घर में क्या अहमियत है।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhediya 2 actor Varun Dhawan recently welcomes her cute daughter says being a Dad its called adulting report
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन ने कहा
घर में हो रही उनके साथ डांट-डपट को लेकर वरुण ने कहा, '' जब आप दो तरह की स्थिति में घिरे होते हैं तो मेरे ख्याल से आप इसे 'एडल्ड' होना कह सकते हैं।'' आगे रुण ने कहा, ''मैं बेहद सौभाग्यशाली हूं कि मेरा एक भाई है, जो अक्सर मेरा हर तरह का भार अपने ऊपर उठा लेता है। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति बच्चों की हेल्थ को लेकर होती है, जैसे की मेरे पिता डेविड धवन ने मेरा ख्याल रखा अब मेरी बेटी का ख्याल रखना मेरी जिम्मेदारी है।''  
विज्ञापन
Bhediya 2 actor Varun Dhawan recently welcomes her cute daughter says being a Dad its called adulting report
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण की आगामी फिल्में और सीरीज
काम की बात करें तो वरुण धवन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। जिनमें निर्देशक शशांक खेतान की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' आएगी। इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' की घोषणा हुई थी, जिसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन के होने की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा वरुण 'भेड़िया 2' में नजर आएंगे। मैडॉक की इस फिल्म में वरुण के साथ एक बार फिर से कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा निर्देशक कलीज की आगामी एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एटली की तमिल फिल्म थेरी (2016) की रीमेक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा वरुण फिल्म 'इक्कीस' में भी नजर आ सकते हैं। वहीं वरुण वेब सीरीज 'सिटाडेल' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed