फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन ठुकराने पर बोले कार्तिक आर्यन, कहा- मिले कई लुभावने प्रस्ताव

Thu, 31 Oct 2024 05:46 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 31 Oct 2024 05:46 PM IST
सार

Kartik Aaryan refusal of Paan Masala Ads: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन को इनकार करने को लेकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें इसके लिए लुभावने प्रस्ताव भी दिए गए। 

 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan talk about refusal of Paan Masala Ads said got lucrative offers
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। कार्तिक आर्यन ने भी बीते कुछ समय से अपने लिए काफी फैंस कमाए हैं। अभिनेता इन फैंस के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं। इस वजह से उन्होंने पान मसाला जैसी कंपनियों के विज्ञापनों को करने से साफ इनकार कर दिया है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने इसे लेकर बात की है। 

Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan talk about refusal of Paan Masala Ads said got lucrative offers
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

पान मसाला ब्रांड से कई लुभावने प्रस्ताव मिले- कार्तिक आर्यन 
अभिनेता कार्तिक आर्यन पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन करने से बचते हैं। हालांकि, कई बड़े बॉलीवुड स्टार इस तरह के विज्ञापनों से परहेज नहीं करते, जिनमें शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार आदि सितारे शामिल हैं। वहीं, कार्तिक इस मामले में थोड़ी अलग राय रखते हैं। हाल में ही सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने इस तरह के प्रस्तावों को अस्वीकार किया है, जबकि इसके लिए उन्हें कई लुभावने प्रस्ताव दिए गए। 

Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan talk about refusal of Paan Masala Ads said got lucrative offers
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कंडोम का विज्ञापन करने पर कार्तिक आर्यन ने ली चुटकी
इस दौरान कार्तिक ने अपने निर्णय को स्पष्ट करते हुए कहा, “मैंने पान मसाला विज्ञापनों से इनकार कर दिया है। उन्होंने मुझे बहुत सी चीजों से लुभाया, लेकिन मुझे ऐसा करने के लिए कभी भी लालच नहीं महसूस हुआ।” इस दौरान 'भूल भुलैया3' की उनकी सह-कलाकार विद्या बालन ने मजाकिया अंदाज में  पान मसाला ब्रांड और कंडोम विज्ञापन के बीच की प्रतिस्पर्धा की ओर इशारा किया। गौरतलब है कि कार्तिक एक कंडोम कंपनी का विज्ञापन करते हैं। उसका जिक्र करते हुए विद्या ने कहा कि अच्छी बात है कि कार्तिक पान मसाला की बजाय स्वास्थ्य उत्पाद का विज्ञापन करना चुना।इस पर कार्तिक ने हंसते हुए कहा, "हां, मैंने यही चुना है। सुरक्षा पहले।" 
Varun Dhawan: जब वरुण धवन ने रिलेशनशिप को लेकर कही यह चौंकाने वाली बात, बोले- आलिया भट्ट आखिरी इंसान होंगी....

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan talk about refusal of Paan Masala Ads said got lucrative offers
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कई सुपरस्टार को भी झेलनी पड़ी आलोचनाएं
बता दें कि साल 2022 में अक्षय कुमार द्वारा एक पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन के लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में वो फिर से पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन करते नजर आए। उनके अलावा अजय देवगन और शाहरुख खान को भी इस तरह के विज्ञापन के लिए आलोचनाएं सहनी पड़ी हैं। हालांकि, अजय ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने कंपनी के इलायची उत्पाद का प्रचार किया था और अगर कुछ चीजें गलत हैं, तो उन्हें बेचा ही नहीं जाना चाहिए। 
Sara Ali Khan: क्या मॉडल और राजनेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं सारा अली खान? वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan talk about refusal of Paan Masala Ads said got lucrative offers
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

साल 2007 में आया था फिल्म का मूल भाग 
बात करें 'भूल भुलैया 3' की, तो ये इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' इस फ्रेंचाइजी की मूल फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके 15 साल बाद साल 2022 में इसका दूसरा भाग 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुआ, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित हुआ। अब इस फिल्म के तीसरे किस्त में एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन नजर आ रही हैं। इस दिवाली एक नवंबर को भूल भुलैया देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 


Bobby Deol: दिल से खुद को युवा समझते हैं बॉबी देओल, फिल्मी सफर को याद कर कहा- जितना चाहा अभी हासिल नहीं किया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed