फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: कास्टिंग डायरेक्टर से एक्ट्रेस बनीं, पहली फिल्म को मिला अवॉर्ड; इन कामों के लिए फेमस हैं भूमि

Fri, 18 Jul 2025 08:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Jul 2025 08:06 AM IST
सार

Bhumi Pednekar Birthday: बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Birthday Special her life career hit films and other works
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar

भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इनमें कई फिल्में हिट रहीं और कई फिल्में उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सकीं। हालांकि लगभग सभी फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें सराहा गया। पढ़ाई के बाद उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में काम करना शुरू किया। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही। फिल्मों के अलावा वह दूसरे कामों को लेकर भी चर्चा में रहीं। आज उनके 36वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अहम बातें।

Bhumi Pednekar Birthday Special her life career hit films and other works
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला

यश राज फिल्म्स में किया असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का काम
18 जुलाई 1989 को मुंबई में जन्मीं भूमि पेडनेकर के पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र सरकार में गृह और श्रम मंत्री रह चुके हैं। उनकी मां मुमित्रा पेडनेकर तंबाकू विरोधी कार्यकर्ता रह चुकी हैं। भूमि की एक छोटी बहन समीक्षा पेडनेकर हैं, जो एक वकील और मॉडल हैं। भूमि जब 15 साल की थीं तो उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए लोन लिया था। हालांकि उनकी स्कूल में कम उपस्थिति के कारण उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया। डेढ़ साल के अंदर ही भूमि को यश राज फिल्म्स में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के बतौर काम मिल गया।

Bhumi Pednekar Birthday Special her life career hit films and other works
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar

शुरुआत में हिट रहीं भूमि की फिल्में
भूमि पेडनेकर ने यशराज फिल्म्स के साथ छह वर्षों तक बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम किया। इसके बाद भूमि ने पहली बार फिल्म 'दम लगा के हईशा(2015)' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। इसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना थे। उनकी पहली ही फिल्म काफी कामयाब रही। इस फिल्म में बेहतरीन काम करने के लिए भूमि को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद भूमि ने 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान' और 'बाला' जैसी बेहतरीन फिल्में कीं।

यह खबर भी पढ़ें: Bajrangi Bhaijaan: सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को 10 साल पूरे, निर्देशक कबीर खान ने शेयर कीं अनदेखी फोटोज

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar Birthday Special her life career hit films and other works
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar

फिल्में रहीं फ्लॉप लेकिन किरदार रहे हिट
भूमि पेडनेकर ने अपने छोटे से करियर में कई फिल्में की हैं। हालांकि उनकी बहुत कम ही फिल्में कामयाब रही हैं। फिल्म 'बधाई दो' में भूमि पेडनेकर ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो समलैंगिक होती है। उनकी यह फिल्म बहुत अच्छी नहीं चल सकी। फिल्म 'रक्षा बंधन' में उन्होंने एक ऐसी प्रेमिका का किरदार निभाया है जिसका प्रेमी अपनी बहनों की वजह से अपनी शादी नहीं कर पाता है। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसी तरह से भूमि ने 'भक्षक' फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो पत्रकार होती है। उनकी यह फिल्म भी कुछ खास नहीं कर सकी थी। इन सभी फिल्मों में उनकी अदाकारी की तारीफ हुई।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Birthday Special her life career hit films and other works
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar

भूमि ने वेब सीरीज में की रंग जमाने कोशिश
भूमि पेडनेकर ने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में बेहतरीन काम किया। 9 मई 2025 को वेब सीरीज 'द रॉयल्स' रिलीज हुई। इसमें उनके साथ ईशान खट्टर अहम किरदार में थे। सीरीज की कहानी एक शाही परिवार पर आधारित है, जो आर्थिक तंगी से जूझता है। इस परिवार की किस्मत तब बदलती है जब एक कारोबारी लड़की सोफिया आती है और उनके महल को एक लक्जरी रिसॉर्ट में बदलने की कोशिश करती है। सीरीज में भूमि की अदाकारी की तारीफ हुई। भूमि जल्द ही वेब सीरीज 'दलाल' में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज किताब 'भिंडी बाजार' पर आधारित होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed