फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: एक हफ्ते में 25 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकी ‘मालिक’, ‘सुपरमैन’ का हुआ ये हाल; जानें गुरुवार की कमाई

Fri, 18 Jul 2025 07:50 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jul 2025 07:50 AM IST
सार

Box Office Collection: ‘मालिक’ और ‘सुपरमैन’ को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो चुका है। जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का रहा कैसा हाल।

विज्ञापन
Box Office Collection Maalik Earning Fallen On Thursday Superman Cross Rajkummar Rao movie In First Week
मालिक और सुपरमैन - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में पिछले हफ्ते रिलीज हुईं फिल्मों को आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। ऐसे में जानते हैं कि इस हफ्ते भर में मालिक और सुपरमैन का क्या हाल रहा है। साथ ही इससे पहले रिलीज हुई फिल्में अब कैसा प्रदर्शन कर रही हैं।

Box Office Collection Maalik Earning Fallen On Thursday Superman Cross Rajkummar Rao movie In First Week
मालिक - फोटो : सोशल मीडिया

मालिक
राजकुमार राव की ‘मालिक’ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सिर्फ 3.75 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत करने वाली फिल्म ने गुरुवार को सातवें दिन 1.29 करोड़ की कमाई की, जो उसकी बुधवार की कमाई से 26 प्रतिशत से भी ज्यादा कम है। बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से एक हफ्ते में ‘मालिक’ ने 21.14 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

Box Office Collection Maalik Earning Fallen On Thursday Superman Cross Rajkummar Rao movie In First Week
सुपरमैन - फोटो : X

सुपरमैन
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ पूरे हफ्ते ‘मालिक’ से आगे रही। बुधवार को 2.02 करोड़ की कमाई करने वाली ‘सुपरमैन’ ने गुरुवार को अपने सातवें दिन 1.73 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से सात दिनों में ‘सुपरमैन’ ने कुल 35.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Maalik Earning Fallen On Thursday Superman Cross Rajkummar Rao movie In First Week
मेट्रो इन दिनों फिल्म समीक्षा - फोटो : X

मेट्रो इन दिनों
अच्छे रिव्यू के बाद भी अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जैसी उससे उम्मीद की जा रही थी। आलम ये रहा कि फिल्म दो हफ्तों में भी 50 करोड़ का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। दूसरे हफ्ते के अंतिम दिन यानी कि गुरुवार को ‘मेट्रो इन दिनों’ ने सिर्फ 1.2 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से अपने पहले हफ्ते 26.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ अपने दूसरे हफ्ते सिर्फ 17.10 करोड़ रुपए का ही कारोबार कर पाई और दो हफ्तों में फिल्म का कलेक्शन 43.95 करोड़ रुपए ही रहा।

विज्ञापन
Box Office Collection Maalik Earning Fallen On Thursday Superman Cross Rajkummar Rao movie In First Week
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ - फोटो : एक्स
जुरासिक पार्क रीबर्थ
‘सुपरमैन’ के अलावा हॉलीवुड की दूसरी फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अपने पहले हफ्ते 56.25 करोड़ की कमाई करने वाली ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने अपने दूसरे हफ्ते के अंतिम दिन यानी गुरुवार को 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 23.76 करोड़ रुपए रही। दो हफ्तों में फिल्म ने कुल 80.01 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed