फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhuvan Bam: 'डबिंग के दौरान वह हमेशा मेरे दिमाग में थे', ताकेशी कैसल में जावेद जाफरी की जगह लेने पर बोले भुवन

Fri, 03 Nov 2023 12:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Nov 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
Bhuvan Bam on replacing Jaaved Jaaferi on Takeshi Castle says he had him in the back of my mind while dubbing
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

कंटेंट क्रिएटर और अभिनेता भुवन बाम 'ताकेशी कैसल' के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार हैं। 90 के दशक के लोकप्रिय जापानी शो ने हाल ही में, अमेजन प्राइम वीडियो पर वापसी की है। इस शो में भुवन टीटू मामा के होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। 'ताकेशी कैसल' 34 सालों बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है। अब इस शो में काम करने को लेकर भुवन बाम ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Bhuvan Bam on replacing Jaaved Jaaferi on Takeshi Castle says he had him in the back of my mind while dubbing
भुवन बाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'ताकेशी कैसल' के पिछले सीजन को एक्टर जावेद जाफरी ने होस्ट किया था, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था। वहीं, नए सीजन में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भुवन बाम कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे, जो बीबी की वाइन्स के नाम से फैंस के बीच मशहूर हैं।

Tiger 3: रिलीज से पहले 'टाइगर 3' का नया प्रोमो जारी, इमरान को धूल चटाते नजर आए भाईजान

Bhuvan Bam on replacing Jaaved Jaaferi on Takeshi Castle says he had him in the back of my mind while dubbing
भुवन बाम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 'ताकेशी कैसल' के नए सीजन में भुवन बाम अभिनेता जावेद जाफरी की जगह लेते नजर आए हैं। पिछले दिनों जावेद ने भुवन बाम को इस नए सीजन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी थी। इस शो को होस्ट करने को लेकर भुवन ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। शो में मेरे किसी किरदार का होना मेरे लिए बहुत बड़ा अवसर था। साथ ही, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं जावेद सर की विरासत के साथ न्याय कर सकूं। चाहे डायलॉग हों या चुटकुले, वह हमेशा मेरे दिमाग में रहते थे। मैं सोचता रहता था कि वह यह इस डायलॉग को कैसे कहेंगे।'

Tiger 3: रिलीज से पहले 'टाइगर 3' का नया प्रोमो जारी, इमरान को धूल चटाते नजर आए भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhuvan Bam on replacing Jaaved Jaaferi on Takeshi Castle says he had him in the back of my mind while dubbing
भुवन बाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू में भुवन से आगे पूछा गया कि क्या वह डबिंग करने से पहले जावेद जाफरी से मिलने गए थे। इसपर अभिनेता ने कहा, 'नहीं, मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मेरे पास बहुत कुछ था। मैं नए सीजन के सभी एपिसोड देखना चाहता था ताकि मैं स्क्रिप्ट के साथ आगे बढ़ सकूं। मुझे यह भी चिंता थी कि जिन लोगों ने बीबी की वाइन्स नहीं देखे हैं या नहीं जानते कि मैं क्या करता हूं, उन्हें यह परिचित नहीं लगेगा। टीटू मामा भी अलग-अलग बातें करते हैं। इसलिए हमने इसे उसी हिसाब से लिखा है।'

Kingdom Of The Planet Of The Apes: हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज, वानरों के हाथों में दिखी पृथ्वी की कमान

विज्ञापन
Bhuvan Bam on replacing Jaaved Jaaferi on Takeshi Castle says he had him in the back of my mind while dubbing
भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'ताकेशी कैसल' के नए सीजन में भुवन बाम बीबी की वाइन्स के बेस्ट कैरेक्टर टीटू मामा के अंदाज में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। फैंस भुवन को होस्ट करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed