{"_id":"5be936b9bdec22694a53d02f","slug":"big-boss-12-masterstroke-of-failing-will-not-do-against-homeless-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: फेल हुआ श्रीसंथ का मास्टरस्ट्रोक, घरवाले हुए खिलाफ अब नहीं करेंगे माफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: फेल हुआ श्रीसंथ का मास्टरस्ट्रोक, घरवाले हुए खिलाफ अब नहीं करेंगे माफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
sreesanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 12 के घर का माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। श्रीसंथ के गुस्से से अभी तक कोई घर वाला नहीं बच पाया है,लेकिन इस बार घर में श्रीसंथ की शामत आने वाली है। बता दें पिछले हफ्ते श्रीसंथ को बिग बॉस ने सात सदस्यों को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेशन का अधिकार दिया था। जिसमें श्रीसंथ ने हैप्पी क्लब के सभी सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया। अपने उपर नॉमिनेशन की तलवार लटकता देख सुरभि, सोमी, दीपक और रोमिल जमकर बुरा भला कहते नजर आ रहे हैं।
sreesanth
बता दें श्रीसंथ शो में टिके रहने के लिए अलग- अलग तरह की स्ट्रैटजी बना रहे हैं, जिसके चलते अब वह हैप्पी क्लब समेत करणवीर बोहरा के निशान पर आ गए हैं। इस हफ्ते करणवीर घर के कैप्टन बने हैं। कैप्टन बनते ही करणवीर ने श्रीसंथ, रोहित और दीपक को जेल की सजा के लिए चुना। जेल जाने की बात सुनकर श्रीसंथ ने करणवीर पर जमकर गुस्सा निकाला।
sreesanth
यहां तक कि श्रीसंथ ने बिग बॉस का आदेश मानने से भी इंकार कर दिया। हैप्पी क्लब के सदस्य सुरभि, रोमिल, दीपक और सोमी श्रीसंथ से अपने नॉमिनेशन को लेकर काफी खफा हैं। जिसके चलते अब वह श्रीसंथ को परेशान करने की प्लानिग कर रहे हैं। श्रीसंथ भी पहले से ज्यादा एग्रेसिव हो गए हैं। हैप्पी क्लब के सदस्यों के साथ- साथ श्रीसंथ और करणवीर के बीच कोल्ड वार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman and Sreesanth
- फोटो : twitter
श्रीसंथ हैप्पी क्लब को तोड़ने की स्ट्रेटर्जी बना रहे थे। श्रीसंथ के मास्टर स्ट्रोक के कारण हैप्पी क्लब के सभी सदस्य नॉमीनेट हो गए थे। वहीं बिग बॉस ने श्रीसंथ की इस स्ट्रैटजी पर पानी फेर दिया। बता दें इस हफ्ते रोमिल और दीपक नॉमिनेशन में सेफ रहे। दिवाली वीक की वजह से सुरभि और सोमी में से किसी को घर से बेघर नहीं किया गया।
विज्ञापन
sreesanth
इस हफ्ते करणवीर बोहरा घर के कैप्टन हैं। साथ ही घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ है। ऐसे में श्रीसंथ सबके निशाने पर हैं। यह हफ्ता उनके लिए बहुत भारी रहने वाला है। घर से वायरल हुए एक वीडियों में दिखाया जा रहा है कि हैप्पी क्लब के सदस्य और करणवीर बोहरा एक साथ मिलकर श्रीसंथ की जमकर बैंड बजा रहा हैं।