फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg boss 16: बिग बॉस ने लिया शिव ठाकरे का पक्ष, पलट दी मराठी सीजन की कहानी, विकास को लगाई फटकार

Tue, 27 Dec 2022 08:06 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 Dec 2022 08:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 16 Shiv Thakare bites Aroh Welankar in Marathi version of the show Vikas Manaktala
शिव ठाकरे - फोटो : social media

बिग बॉस 16 शो की तारीफ हर जगह हो रही है। इस साल इस शो में शिव ठाकरे भी नजर आ रहे हैं। अभी तक दर्शक उनके गेम को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शिव मराठी बिग बॉस सीजन 2 के विनर भी रह चुके हैं। बिग बॉस 16 की अपनी जर्नी के दौरान शिव ने घर के कई सदस्यों को चोट भी पहुंचाई, लेकिन बिग बॉस के हालिया एपिसोड में कहानी पूरी तरह बदल गई। 

Bigg boss 16 Shiv Thakare bites Aroh Welankar in Marathi version of the show Vikas Manaktala
विकास मानकतला - फोटो : social media

बिग बॉस के हालिया एपिसोड में दर्शकों के पसंदीदा कंटेस्टेंट शिव के पुराने किस्सों की पोटली खुलने लगी। विकास मानकतला ने बिग बॉस मराठी में शिव के एक कांड की कहानी अर्चना गौतम को सुनाई, जो बात हिंदी बिग बॉस को रास नहीं आई। उन्होंने सबके सामने विकास की क्लास लगा दी। अपनी तरह से गेम खेलकर बिग बॉस ने शिव के बारे में उठने वाली बातों को दबा दिया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर वह किस्सा क्या था, जिसमें बिग बॉस ने शिव का पक्ष लिया। 

Bigg boss 16 Shiv Thakare bites Aroh Welankar in Marathi version of the show Vikas Manaktala
आरोह वेलंकर - फोटो : social media

दरअसल, उस वक्त के कंटेस्टेंट आरोह वेलंकर ने एक वीडियो शेयर कर शिव की सच्चाई बताई, जिसमें देखा गया कि बिग बॉस मराठी के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जूते वाला टास्क चल रहा था, जहां एक टीम के सदस्यों को शू-लेस पकड़कर रखना था और दूसरी टीम को निकालना था। आरोह ने शू-लेस पकड़कर रखा था और शिव को निकालना था। एक समय के बाद शिव को लगा कि उनसे शू-लेस नहीं निकलेगा तो उन्होंने आरोह वेलंकर को काट लिया। शिव ने इतनी जोर से आरोह को काटा कि उनके हाथ से खून निकलने लगा। शिव ने यह सब इसीलिए किया ताकि दर्द से आरोह शू-लेस को छोड़ दें। 
 

I don't trust #VikasManaktala, Puri bata batani chhaiye thi. here is what #ShivThakare was explaining pic.twitter.com/ClySrBObBP

— amit (@AmitOffline) December 25, 2022 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 16 Shiv Thakare bites Aroh Welankar in Marathi version of the show Vikas Manaktala
v - फोटो : social media

इस बीच हर बार की तरह पक्षपाती होने का आरोप झेलने वाले बिग बॉस बीच में कूद पड़े और विकास मानकतला की क्लास लगा डाली। उन्हें गलत साबित कर बिग बॉस ने शिव से कहा कि आपको कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। पूरी कहानी को मोड़ते हुए अर्चना और घरवालों के आगे यह साबित कर दिया कि विकास ने आधी-अधूरी कहानी बताई है, जिससे कंटेस्टेंट्स को गुमराह किया जा रहा है। इसे देखते हुए आरोह ने कहा कि अर्चना और शिव के झगड़े के वक्त मुझे शिव को माफ नहीं करना चाहिए था, क्योंकि बिग बॉस तो कभी शिव को घर से निकालेंगे नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed