सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' का फिनाले 28 जनवरी की रात को बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ। टीवी की लाड़ली बहू अंकिता लोखंडे और मजबूत कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार को पछाड़ते हुए मुनव्वर फारुकी शो के विजेता बने। 'बिग बॉस 17' के फिनाले के काफी पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि ये सीजन अंकिता लोखंडे या फिर अभिषेक कुमार जीतेंगे, लेकिन यह सभी कयास गलत निकले। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर अभिषेक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस के रिजल्ट को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के नतीजों में हुई है धांधली! अभिषेक कुमार की इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी बने हैं। मुनव्वर को बिग बॉस 17 के घर में अपनी निजी जिंदगी को लेकर लोगों की खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। आयशा खान के घर में आने के बाद ऐसा लगा था कि अब जल्द ही बिग बॉस 17 से कॉमेडियन का पत्ता कट जाएगा। हालांकि, बाद में मुनव्वर ने अपने गेम को काफी मजबूत किया और अभिषेक को कड़ी टक्कर देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
Fighter: पीवी सिंधु की समीक्षा से गदगद दीपिका, फिल्म की तारीफ करने पर बैडमिंटन खिलाड़ी को कहा धन्यवाद
अब शो के खत्म होने के बाद ट्विटर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक को शो के रिजल्ट को लेकर आपत्ति उठाते देखा जा सकता है। शो खत्म होने के बाद अभिषेक के परिवार वालों ने घर पर उनका भव्य स्वागत किया था। इस वीडियो में अभिषेक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले तक वह आगे चल रहे थे।
Krrish 4: 'कृष 4' बनाने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं ऋतिक रोशन, अभिनेता ने साझा किया फिल्म पर बड़ा अपडेट
उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि निर्माताओं ने अंतिम परिणामों के लिए कुछ किया हो । वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "कल तक मैं था। वो आज उन्होंने कुछ किया।" इस वीडियो को वायरल होते ही फैंस के बीच काफी हलचल मच गई है। कुछ लोगों का कहना है कि अभिषेक किसी और विषय पर बात कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि शो के मेकर्स ने रिजल्ट में धांधली की है।
Chomu thinks he got more votes than Munawar
byu/mrluciferous-619 inbiggboss
Chomu thinks he got more votes than Munawar
byu/mrluciferous-619 inbiggboss
एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक ही विनर था, लेकिन मेकर्स मुनव्वर को विजेता बनाने के पीछे पड़े हुए थे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अभिषेक ने घर में काफी संघर्ष किया था। ट्रॉफी उसे ही मिलनी चाहिए थी, लेकिन मुनव्वर लड़कियों के साथ खेलकर बिग बॉस का चहेता बन गया था।'
Shahrukh Khan: 'मुझे लगने लगा था कि मैं अच्छी फिल्में नहीं बना पाऊंगा', अपनी वापसी को लेकर डरे हुए थे शाहरुख