पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: टूट जाएगी अंकिता लोखंडे की शादी? शो में विक्की जैन ने उठाई तलाक की बात

Sat, 20 Jan 2024 09:25 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 20 Jan 2024 09:25 AM IST
सार

अंकिता लोखंडे ने कभी सोचा नहीं रहा होगा कि 'बिग बॉस 17' में उनका सफर इतना मुश्किलों भरा होगा। अंकिता और विक्की शो में एक-दूसरे से तीखी बहस करते  नजर आते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Will Ankita Lokhande Vicky Jain Marriage break? He asked Actress if they should announce divorce
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में खूब घमासान मचा हुआ है। शो जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में घमासान बढ़ता जा रहा है। शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के झगड़े खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों में आए दिन जबर्दस्त झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अंकिता लोखंडे ने कभी सोचा नहीं रहा होगा कि 'बिग बॉस 17' में उनका सफर इतना मुश्किलों भरा होगा। अंकिता और विक्की शो में एक-दूसरे से तीखी बहस करते  नजर आते हैं। शो के हालिया एपिसोड में भी जब विक्की ने उनसे तलाक के बारे में चर्चा की तो अंकिता रो पड़ीं।

Bigg Boss 17 Will Ankita Lokhande Vicky Jain Marriage break? He asked Actress if they should announce divorce
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच शो में ये तलाक की चर्चा तब शुरू हुई, जब अंकिता ने विक्की से उनकी उम्मीदों पर खरा न उतरने की शिकायत की। एक्ट्रेस ने कहा, 'आप लाइफ में हर चीज में परफेक्ट होंगे, लेकिन इसमें आप सही नहीं हैं। विक्की आप मेरे लिए भावनात्मक रूप से उपलब्ध नहीं हो, जो करना है आप करिए, मन्ना मन्ना करिए।' इसपर विक्की ने कहा कि वे एक खेल में हैं और इसलिए, उन्हें परिपक्व तरीके से काम करना चाहिए।' 

Friday Box Office: 'मेरी क्रिसमस' की कमाई ने नहीं पकड़ी रफ्तार, पहले दिन कैसा रहा 'मैं अटल हूं' का हाल?

Bigg Boss 17 Will Ankita Lokhande Vicky Jain Marriage break? He asked Actress if they should announce divorce
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की जैन ने आगे कहा, 'मेरा जो दोस्त है वो समझेगा। उन लोगों से ऐसे ही करते हो, ताकि मेरी बात बंद हो जाए, आप बदतमीजी मत करो। मैं इसे लेने में सक्षम नहीं हूं।' इसके बाद अंकिता ने कहा कि पिछले कुछ समय से उनका रिश्ता बहुत खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके बीच का प्यार खत्म होता जा रहा है। अभी बहुत कुछ हो गया। अभी जरूरत नहीं लगती है। अभी वह फीलिंग्स नहीं हैं कि हम एक-दूसरे को चाहते हैं या हमें एक-दूसरे से प्यार करते हैं। आपने क्रिएट किया, मैंने भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Will Ankita Lokhande Vicky Jain Marriage break? He asked Actress if they should announce divorce
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात से विक्की चिढ़ जाते हैं और अंकिता से पूछते हैं, 'क्या उन्हें तलाक की घोषणा करनी चाहिए। यहीं घोषणा कर दें। तलाक ले लेंगे हम। बहार जाकर तो कुछ कर नहीं पायेंगे। सब बदल जायेंगे। तो यहीं करते हैं, आपको पता नहीं कहां क्या करना है।'

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Will Ankita Lokhande Vicky Jain Marriage break? He asked Actress if they should announce divorce
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के झगड़े काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के बीच अक्सर तीखी बहस हो जाती है। शो में जहां अंकिता ने बार-बार तर्क दिया है कि विक्की उनके साथ पर्याप्त समय नहीं बिताते हैं, वहीं अंकिता ने यह भी शिकायत की है कि वह उन्हें समझने की कोशिश नहीं करते हैं। अपने तर्कों के दौरान, अंकिता ने अक्सर विक्की से कहा है कि वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं। 

Nitish Bhardwaj: रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर फूटा महाभारत के श्रीकृष्ण का गुस्सा, फिल्म की सफलता को बताया खतरनाक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed