पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office: 'मेरी क्रिसमस' की कमाई ने नहीं पकड़ी रफ्तार, पहले दिन कैसा रहा 'मैं अटल हूं' का हाल?

Sat, 20 Jan 2024 08:35 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 20 Jan 2024 08:35 AM IST
सार

तमाम साउथ फिल्मों की भीड़ के बीच इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक और फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम ‘मैं अटल हूं’ है। पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कैसी शुरुआत की है?

विज्ञापन
Friday Box Office Collection Main Atal Hoon Hanuman Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
मेरी क्रिसमस, मैं अटल हूं और हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। इन फिल्मों में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस', महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' शामिल है। एक साथ रिलीज हुईं ये तीनों फिल्में एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं।  हालांकि मेरी क्रिसमस कमाई के मामले में इन फिल्मों से पीछे रही है। वहीं, तमाम साउथ फिल्मों की भीड़ के बीच इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक और फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम ‘मैं अटल हूं’ है। पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कैसी शुरुआत की है? साथ ही जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा..

Friday Box Office Collection Main Atal Hoon Hanuman Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
'मैं अटल हूं' - फोटो : अमर उजाला
मैं अटल हूं

पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’ शुक्रवार, 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘मैं अटल हूं’ ने पहले दिन 1.00 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

Nitish Bhardwaj: रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर फूटा महाभारत के श्रीकृष्ण का गुस्सा, फिल्म की सफलता को बताया खतरनाक

Friday Box Office Collection Main Atal Hoon Hanuman Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
हनुमान - फोटो : अमर उजाला
हनुमान

तेजा सज्जा स्टारर 'हनुमान' को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। यह फिल्म साउथ ही बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है। तेजा सज्जा की 'हनुमान' ने आठवें दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक इस फिल्म ने 98.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Collection Main Atal Hoon Hanuman Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
गुंटूर कारम - फोटो : अमर उजाला
गुंटूर कारम

महेश बाबू स्टारर 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महेश बाबू ने लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की है।फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। पहले हफ्ते फिल्म ने 107.9 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। शुक्रवार, यानी कि आठवें दिन 'गुंटूर कारम' ने 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक फिल्म ने 110.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Friday Box Office Collection Main Atal Hoon Hanuman Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
मेरी क्रिसमस
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की हालिया रिलीज फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है। अपनी रिलीज के आठवें दिन 'मेरी क्रिसमस' ने महज 49 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 15.24 करोड़ का कारोबार कर लिया है।   

Parveen Babi: शोहरत की बुलंदियां छूने के बाद भी परवीन को नहीं मिला मुकम्मल जहां, आखिरी वक्त तक तन्हा रहीं बॉबी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed