पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parveen Babi: शोहरत की बुलंदियां छूने के बाद भी परवीन को नहीं मिला मुकम्मल जहां, आखिरी वक्त तक तन्हा रहीं बॉबी

Sat, 20 Jan 2024 07:18 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Parveen Babi death anniversary actress remain lonely till the last moment know about her carrer and life
परवीन बॉबी - फोटो : अंजली पाटिल

परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा का वो नाम हैं, जिनकी सफलता आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है। 70 के दशक में परवीन ने वो सबकुछ हासिल किया, जिसे आज कोई भी अभिनेत्री पाने के लिए दिलों जान से मेहनत करती हैं। परवीन ने अपने करियर में करीब 50 फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाएं और शोहरत की बुलंदियों को छुआ, लेकिन इसके बावजूद अपने जीवन के आखिरी वक्त तक परवीन तन्हा रहीं। आज परवीन बॉबी की 19वीं पृण्यतिथि हैं, चलिए आपको अभिनेत्री के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्सों को बारे में बताते हैं।



 

Parveen Babi death anniversary actress remain lonely till the last moment know about her carrer and life
परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन का जन्म 4 अप्रैल, 1949 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ में हुआ था। मिडिल क्लास मुस्लिम परिवार में जन्मी परवीन ने अहमदाबाद के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे मॉडलिंग में करियर तलाशने लगीं। कहा जाता है कि इस दौरान बीआर इशारा एक नई अभिनेत्री की तलाश में थे।

Parveen Babi death anniversary actress remain lonely till the last moment know about her carrer and life
परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन उनकी नजर परवीन बॉबी पर पड़ी, जो उस वक्त सिगरेट पी रही थीं। उन्हें देखकर बीआर इशारा ने तय कर लिया कि उनकी खोज पूरी हो गई है। बीआर इशारा ने क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ साल 1973 में फिल्म 'चरित्र' में परवीन को मौका दिया। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन परवीन बॉबी का जादू चल गया।
Eagle: रवि तेजा स्टारर 'ईगल' के लिए मेकर्स चाहते एकल रिलीज, तेलुगु फिल्म चैंबर को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen Babi death anniversary actress remain lonely till the last moment know about her carrer and life
परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन को पहली हिट फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ साल 1974 में फिल्म 'मजबूर' से मिली। इसके बाद उन्होंने एंग्री एंग मैन के साथ कई सफल फिल्में दी, जिनमें 'दीवार', 'अमर अकबर एंथनी', 'शान' और 'कालिया' जैसी फिल्में मुख्य रूप से शामिल हैं। साल 1976 में परवीन सफलता के उस मुकाम पर थी, प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने उस साल उन्हें अपने कवर पर छापा था।
अवसाद से जूझ रही थीं भाग्यश्री, बोलीं- 'उस कठिन समय में बच्चे और पति भी नहीं थे साथ'

विज्ञापन
Parveen Babi death anniversary actress remain lonely till the last moment know about her carrer and life
परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, परवीन बॉबी के सिनेमाई करियर की तरह उनका निजी जीवन सफल नहीं रहा। परवीन अभिनेता डैनी के साथ रिश्तें में आईं, लेकिन उनका यह प्यार बहुत आगे नहीं बढ़ पाया। डैनी ने एक साक्षात्कार में बताया था कि परवीन और उनका साथ तीन-चार साल का रहा था। हालांकि, दोनों के रास्ते बाद में अलग हो गए। इसके बाद परवीन का नाम कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा, लेकिन उन्हें अपना मुक्कमल जहां नहीं मिला। वे बीमार रहने लगी और 20 जनवरी 2005 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Article 370: 'वादी से वादे' तक की कहानी बयां करती है यामी गौतम की आर्टिकल 370, इस दिन जारी होगा टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed