Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss 18 Vivian Dsena declared as the most disliked contestant by his Co contestants on the show
{"_id":"6704ca47cc3d5c9dfc0b1742","slug":"bigg-boss-18-vivian-dsena-declared-as-the-most-disliked-contestant-by-his-co-contestants-on-the-show-2024-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जाकर फ्लॉप हुए विवियन डीसेना? घर के सदस्यों ने दिया 'कम पसंदीदा' का टैग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जाकर फ्लॉप हुए विवियन डीसेना? घर के सदस्यों ने दिया 'कम पसंदीदा' का टैग
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड प्रीमियर के ठीक एक दिन बाद शो के दर्शक पहले से ही इसके दीवाने हो चुके हैं। शो के हालिया एपिसोड में, विवियन डीसेना को शो के बाकी कंटेस्टेंट ने उन्हें सबसे कम पसंदीदा प्रतियोगी बताया है। हालांकि, घर के सदस्यों के इस फैसले से अभिनेता को कई खास फर्क नहीं पड़ा है और उन्होंने इसकी परवाह भी नहीं की है। आइए जानते हैं कि इस फैसले पर विवियन की क्या प्रतिक्रिया थी।
2 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो में प्रतियोगियों ने आपस में एक मजेदार और गंभीर चर्चा शुरू करने का फैसला किया, जहां उन्होंने एक-दूसरे से एक ऐसे प्रतियोगी का नाम पूछा, जो अब तक शो में उनका सबसे कम पसंदीदा है। दर्शकों को हैरान करते हुए, विवियन डीसेना को बिग बॉस के घर में ज्यादातर प्रतियोगियों ने सबसे कम पसंदीदा के रूप में चुना गया था। हालांकि, जब परिणाम घोषित किए गए, तो विवियन को इससे कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने इसे मजेदार तरीके से लिया।
3 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब विवियन से उनके सबसे कम पसंदीदा प्रतियोगी के बारे में पूछा गया, तो 'सिर्फ तुम' फेम ने करणवीर शर्मा का नाम लिया, जो इंडस्ट्री में उनके अच्छे दोस्त हैं। विवियन के इस फैसले ने दर्शकों का काफी हैरान जरूर किया क्योंकि विवियन और करणवीर काफी अच्छे दोस्त हैं। विवियन के इस अंदाज से ऐसा लग रहा है कि वह घर में दोस्ती निभाने की जगह गेम खेलने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि विवियन डीसेना, टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, जो प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला, सिर्फ तुम और कई अन्य शो में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने कुछ साल पहले इस्लाम धर्म अपनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की तो इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री के कई जाने माने चेहरे आए हैं, जिसमें एलिस कौशिक, शहजादा धामी, विवियन डीसेना आदि शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।