बिग बॉस ओटीटी 3 शुक्रवार शाम को खत्म हुआ। इस शो में अभिनेत्री सना मकबूल ने रैपर नैजी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की । नैजी अपनी दोस्त सना को ट्रॉफी घर ले जाते देख खुश हैं। अब हाल ही में, नैजी ने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। रैपर के इस कार्यक्रम में हलचल मच गई क्योंकि रैपर की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक इकट्ठा हो गए थे। रैपर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद मुंबई में फैन मीट के लिए पहुंचे नैजी, फैंस ने रैपर को गिफ्ट किया आईफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैजी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह अपने प्रशंसकों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, उत्साहित प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए उनके पास आते नजर आते हैं। इस कार्यक्रम का आकर्षण तब था, जब नैजी ने भीड़ की तालियों के बीच केक काटा, जिसके बाद फैंस ने उन्हें एक आईफोन दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों ने रैपर से 'बिग बॉस ओटीटी 3' में उनके अनुभव के बारे में भी पूछा।
भारी भीड़ के बावजूद, नैजी ने अपने प्रशंसकों से बातचीत की, सेल्फी खिंचवाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। नैजी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सबसे दिलचस्प प्रतियोगियों में से एक रहे हैं। इस शो की मेजबानी अनिल कपूर ने की। थी अभिनेत्री सना मकबूल इस शो की विनर रही थीं, जबकि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी दूसरे रनर-अप बने।
पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में अपने गेम को नैजी ने कहा, "मैं इस जर्नी को अपने लाइफ में पॉजिटिव ग्रोथ की तरह देखता हूं। लोगों ने मुझे बहुत प्यार किया, उन्हें मेरा रियल साइड पता चला।"
नैजा ने आगे कहा, "अब पीछे मुड़कर नहीं देखना ह। मैं बाहर थोड़ा निराश था, लेकिन घर के अंदर, मुझे सभी से बहुत प्यार मिला। अब, मैं बाहर धूम मचाने जा रहा हूं।" बता दें कि शो खत्म होने के बाद सना मकबूल से ज्यादा नैजी के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बवाल काटा हुआ है।
Thalapathy 69: 'प्रेमालु' से दिल जीतने के बाद अब 'दलपति 69' में दिखेंगी ममिता बैजू! जानिए क्या होगा रोल