फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sana Makbul: रणवीर शौरी के साथ काम करने को लेकर बोली सना मकबूल, वह मेरे पसंदीदा नहीं हो सकते...

Wed, 14 Aug 2024 03:02 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:02 PM IST
सार

इस बार के फाइनलिस्ट सना और रणवीर शौरी के बीच भी पूरे शो में काफी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली। हालांकि, अब दोनों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 winner Sana Makbul recently open up about working with Shekhar Home actor Ranvir Shorey
सना मकबूल-रणवीर शाैरी - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana/ranvirshorey

इस बार 'बिग बॉस' ओटीटी का तीसरा सीजन काफी चर्चा में रहा। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल सना मकबूल इस बार की विजेता रहीं। इस पूरे सीजन के दौरान 'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रतिभागियों के बीच प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली। इस बार के फाइनलिस्ट सना और रणवीर शौरी के बीच भी पूरे शो में काफी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली। हालांकि, अब दोनों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Bigg Boss OTT 3 winner Sana Makbul recently open up about working with Shekhar Home actor Ranvir Shorey
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana

इस बार की विजेता सना मकबूल और रणवीर शौरी की नोकझोंक काफी वायरल हुई थी। इस पूरे सीजन दोनों की एक दूसरे से तालमेल नहीं जमी। बिग बॉस के घर में सना मकबूल ने साफ कहा था कि वह भविष्य में रणवीर के साथ कभी काम नहीं करना चाहेंगी। हालांकि, अब उन्होंने कहा कि वह पेशेवर कारणों से बीती बातों को भूल कर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। 

Bigg Boss OTT 3 winner Sana Makbul recently open up about working with Shekhar Home actor Ranvir Shorey
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana

रणवीर ने सना को जीत का हकदार नहीं बताया था। सना उनसे शो में काफी आहत भी नजर आई थीं। इस निराशा में उन्होंने कहा था कि वह कभी रणवीर के साथ काम नहीं करना चाहेंगी। अभिनेत्री ने कहा,"वह कभी मेरे पसंदीदा नहीं हो सकते हैं, या कई चीजों में मैं उन्हें पसंद नही कर सकती, लेकिन काम के मामले में, मैं कहूंगी कि यह एक छोटी दुनिया है। हम निश्चित रूप से किसी दिन एक-दूसरे से टकराएंगे।"
अपने बोल्ड अंदाज से अक्षरा सिंह ने लुटा फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 winner Sana Makbul recently open up about working with Shekhar Home actor Ranvir Shorey
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana

अभिनेत्री का मानना है कि निजी जिंदगी में किसी पर गुस्सा हो या उससे समस्या हो, तो उसका असर पेशेवर जिंदगी पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा,"कल, अगर मैं कोई ऐसा शो कर रही हूं, जिसका वो भी हिस्सा हैं या वह कोई ऐसा शो कर रहे हैं, जिसमें मुझे भी काम करना है, तो मैं पेशेवर तरीके से मिलजुल कर ही काम करूंगी, लेकिन मैं उनके बारे में ऐसा नहीं कह सकती।"
Emergency Trailer: 'इमरजेंसी' का ट्रेलर जारी, आपातकाल का खौफनाक मंजर दिखाने आ रही हैं कंगना रणौत

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 winner Sana Makbul recently open up about working with Shekhar Home actor Ranvir Shorey
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana

अभिनेत्री ने उनके साथ अपनी अनबन की शुरुआत पर कहा कि शुरू में दोनों के बीच चीजें सामान्य थीं। वह उनके साथ अच्छे से पेश आते थे, लेकिन बाद में दोंनों के रिश्ते एक बुरे होते चले गए। अभिनेत्री ने कहा, मैं साई से झगड़े के बाद उनके पास गई थी। उन्होंने बहुत अच्छा समाधान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें इसके साथ ही रहना होगा।  
Naga Chaitanya: नागा के मिसेज एंड गर्लफ्रेंड पोस्ट पर भड़के ट्रोल्स, सामंथा के साथ पुराना फोटो बना जी का जंजाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed