फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Binny And Family Trailer: 'बिन्नी एंड फैमिली' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे वरुण धवन, बढ़ाया भतीजी का हौसला

Fri, 30 Aug 2024 04:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 30 Aug 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Binny And Family Trailer Launch Varun Dhawan niece Anjini Dhawan Ekta Kapoor Pankaj Kapoor starring film
बिन्नी एंड फैमिली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन आने वाली फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जनरेशन गैप पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। इसमें अंजिनी के किरदार को उनके दादा यानी पंकज कपूर की भूमिका से काफी अलग दिखाया गया है। ट्रेलर में करण जौहर की क्लासिक फिल्म कभी खुशी कभी गम का भी जिक्र है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में वरुण धवन अपनी भतीजी की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे।

Binny And Family Trailer Launch Varun Dhawan niece Anjini Dhawan Ekta Kapoor Pankaj Kapoor starring film
बिन्नी एंड फैमिली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिन्नी एंड फैमिली का ट्रेलर जारी
 फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के साथ-साथ एक इवेंट का आयोजन कर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। 2 मिनट, 39 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत कभी खुशी कभी गम के संदर्भ से होती है। एक वॉयस ओवर कहता है, "यह सब आपके दादा-दादी से प्यार करने के बारे में है।" इस फिल्म में अंजिनी धवन के अलावा पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार, चारू शंकर और नमन त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है और फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।
Binny And Family Trailer Launch Varun Dhawan niece Anjini Dhawan Ekta Kapoor Pankaj Kapoor starring film
बिन्नी एंड फैमिली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिन्नी एंड फैमिली के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे ये सितारे
ट्रेलर लॉन्च में अंजिनी धवन अपने परिवार के साथ पहुंचीं। भतीजी का उत्साह बढ़ाने के लिए वरुण धवन ने भी इवेंट में शिरकत की। इसके अलावा एकता कपूर भी कैजुएल ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं। सभी सितारों की उपस्थिति में इस फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। अभिनेत्री अंजिनि शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट भी लग रही थीं और ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Binny And Family Trailer Launch Varun Dhawan niece Anjini Dhawan Ekta Kapoor Pankaj Kapoor starring film
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर लॉन्च पर बोले वरुण
भतीजी के ट्रेलर लॉन्च पर वरुण ने कहा, "ऐसी फिल्में बननी चाहिए। मैंने तो पिक्चर देखी है और यह बहुत अच्छी है। दादा-दादी के साथ हमारे रिश्ते काफी सुंदर होते हैं। इस फिल्म के लिए मैं बहुत खुश हूं और काफी एक्साइटेड हूं।" अंजिनी ने कहा, "मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि मैं हमेशा से ही अपने दादा-दादी के काफी प्लोज रही हूं। वह मेरे माता-पिता से काफी मॉर्डन रहे हैं। संजय सर ने इस फिल्म की कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ लिखा है।"
 
विज्ञापन
Binny And Family Trailer Launch Varun Dhawan niece Anjini Dhawan Ekta Kapoor Pankaj Kapoor starring film
बिन्नी एंड फैमिली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर में दिखाई गई तीन जनरेशन की कहानी
बता दें कि फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' के ट्रेलर में तीन पीढ़ी की कहानी को काफी बेहतरीन तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। एक बूढ़े व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बेटे के घर उससे मिलने और कुछ दिन साथ रहने आते हैं। बेटा और बहू तो साथ रहने में काफी एडजस्ट करते हैं, लेकिन उनकी पोती जो कि फ्रीडम में विश्वास करती है उसे काफी परेशानी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed