हॉलीवुड अभिनेता तेनोच हुएर्ता अपनी फिल्म ‘ब्लैक पैंथर 2’ को लेकर खूब लोकप्रियता बटोरी थी। हाल ही में, कुछ दिन पहले ऐलेना रियोस ने अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों का खंडन किया है और अपनी सफाई में एक बयान भी दिया है। तो चलिए जानते हैं कि तेनोच हुएर्ता ने क्या बयान दिया है।
Tenoch Huerta: 'सब सहमति से हुआ है', ब्लैक पैंथर स्टार तेनोच हुएर्ता ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिन पहले ऐलेना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तेनोच हुएर्ता के खिलाफ अपने ऊपर हुए भावनात्मक और यौन शोषण के आरोप पोस्ट किए थे। ऐलेना के इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया संग फैंस के बीच खलबली मच गई थी। हर तरफ अभिनेता पर सालों के बौछार किए जा रहे थे। आइए जानते हैं, एलेना ने तेनोच हुएर्ता के खिलाफ क्या आरोप लगाए थे।
फैंस को भाया भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक का बिकिनी अवतार
ऐलेना ने लिखा, ‘एक यौन शिकारी द्वारा भावनात्मक दुर्व्यवहार और अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में बोलना बहुत मुश्किल होता है। वह भी तेनोच हुएर्ता के लिए बोलना, जिसे पूरी दुनिया सम्मान की नजरों से देखती हैं और उसे फॉलो करती है। मैं सबसे कहना चाहूंगी कि वह व्यक्ति जैसा दिखता है, वैसा बिल्कुल भी नहीं है।’
The Trial Trailer: ट्रेलर लॉन्च में पांच मिनट के मेहमान बनकर आए अजय देवगन, फिर काजोल ने संभाली इवेंट की कमान
ऐलेना के इन आरोपों का खंडन करते हुए तेनोच हुएर्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया और कहा, "मेरे बारे में एक झूठा और पूरी तरह से निराधार आरोप लगाया जा रहा है, जो हर तरफ जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है। मैं सही हूं और मैं इसे अब और चुनौती नहीं दे सकता।"
तेनोच हुएर्ता ने यह भी बताया कि उन्होंने और ऐलेना ने लगभग एक साल पहले कई महीनों तक डेट किया था और उनके बीच जो भी हुआ था यह पूरी तरह से दोनों की सहमति से हुआ था। ह्यूर्टा ने कहा, ‘हमारा रिश्ते में काफी प्यार था, लेकिन कुछ चीजों के चलते इसे खत्म कर दिया गया। हमारा रिश्ता टूटने के बाद ऐलेना ने निजी तौर पर मेरे कुछ दोस्तों के सामने हमारी बातचीत को गलत तरीके से पेश करना शुरू कर दिया।’