{"_id":"664e385f58a10496d0014b6b","slug":"bold-actresses-could-not-make-career-in-bollywood-sameera-reddy-mallika-sherawat-tanushree-dutta-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bold Actress: करियर के शुरुआत में बोल्ड सीन देकर छाईं ये अभिनेत्रियां कहां हैं आज, लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bold Actress: करियर के शुरुआत में बोल्ड सीन देकर छाईं ये अभिनेत्रियां कहां हैं आज, लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड में ब्रेक मिलना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल इंडस्ट्री में टिके रहना भी है। कई बार तो शुरुआत की हिट फिल्में देने के बावजूद भी कई सितारे बॉलीवुड में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं। चलिए हम आज आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री तो किया, लेकिन थोड़े ही दिनों बाद वे कहीं खो गईं।
2 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मल्लिका शेरावत का है। वे अपनी पहली फिल्म 'मर्डर' से लाइमलाइट में आ गई थीं। इस फिल्म के बाद वे कई और फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें 'मर्डर' वाली सफलता फिर कभी नहीं मिली। इन दिनों वे सोशल मीडिया काफी एक्टिव नजर आती हैं।
3 of 5
समीरा रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में कभी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर रहीं समीरा रेड्डी इन दिनों बॉलीवुड में नजर नहीं आती हैं। वे इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती हैं। समीरा रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत में कई हिट फिल्में दी थीं, लेकिन बाद में उनके हिस्से में कुछ खास फिल्में नहीं आईं। दर्शकों को आज भी 'मुसाफिर' में उनका किया आइटम नंबर याद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तनुश्री दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में तनुश्री दत्ता का भी नाम शामिल है। तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से धूम मचा दिया था। वे बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर भी हुईं, लेकिन ज्यादा दिनों तक वे इंडस्ट्री में राज नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
सेलिना जेटली
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिवंगत अभिनेता फिरोज खान ने अपने बेटे फरदीन खान के संग सेलिना जेटली को लॉन्च किया था। बॉलीवुड में सेलिना की जबरदस्त एंट्री भी हुई, लेकिन वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। इन दिनों सेलिना शादी करके अपने पति और बच्चों संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।