फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ishaan Khatter: ईशान खट्टर Cannes में शामिल होने फ्रांस पहुंचे, तस्वीरें की साझा तो दीवानी हो गईं फीमेल फैंस

Mon, 19 May 2025 12:35 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 19 May 2025 12:35 AM IST
सार

रविवार को एक्टर ईशान खट्टर ने फ्रांस से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। वह भी कई बॉलीवुड एक्टर्स की तरह कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे हैं। ईशान की इन तस्वीरों को देखकर उनकी फीमेल फैंस दीवानी सी हो गईं। एक्टर की तस्वीरों पर फीमेल फैंस ने ढेर सारे रिएक्शन भी दिए हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Actor Ishaan Khatter Reached Cannes Film Festival 2025 Share His Picture On Social Media
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने फ्रांस की खूबसूरत स्ट्रीट से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा-बोनजोर, कान फिल्म फेस्टिवल। बोनजोर शब्द का मतलब फ्रेंच में होता है नमस्ते या गुड मॉर्निंग। ईशान की फिल्म ‘होमबाउंड’ का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। यह प्रीमियर 21 मई को होगा। इस फिल्म को नीरज घेवान ने निर्देशित किया है। यही कारण है कि ईशान फ्रांस पहुंचे हैं।

 

 


 
Bollywood Actor Ishaan Khatter Reached Cannes Film Festival 2025 Share His Picture On Social Media
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

फीमेल फैंस ने दिए ये रिएक्शन
ईशान खट्टर ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, उन पर फीमेल फैंस के रिएक्शन ही सबसे ज्यादा हैं। एक फीमेल फैन लिखती है, ‘हेलो हैंडसम’, वहीं दूसरी फैन ने लिखा, ‘ईशान आप कितने कमाल के दिख रहे हैं।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मुझे ‘रॉयल्स’ वेब सीरीज का दूसरा सीजन देखना है।’ ऐसे ही कई कमेंट्स ईशान खट्टर की फीमेल फैंस ने किए हैं।  

Bollywood Actor Ishaan Khatter Reached Cannes Film Festival 2025 Share His Picture On Social Media
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

‘रॉयल्स’ सीरीज में  शर्टलेस सीन्स किए
ईशान खट्टर की फीमेल फैन फॉलोइंग इन दिनों इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि उन्होंने वेब सीरीज ‘रॉयल्स’ में खूब शर्टलेस सीन्स दिए हैं। इन सीन्स में ईशान खट्टर की बॉडी, फिटनेस की फीमेल फैंस दीवानी हो गईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शर्टलेस सीन्स देने के लिए ईशान ने एक्सट्रा पैसे चार्ज किए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: जो शख्स करता है मोटिवेट वही क्रिटिक भी, जानिए ईशान खट्टर की जिंदगी में कौन है वो?  
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Ishaan Khatter Reached Cannes Film Festival 2025 Share His Picture On Social Media
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

फिल्मी परिवार से आते हैं ईशान 
ईशान खट्ट भी एक फिल्मी परिवार से आते हैं, उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर हैं लेकिन दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है। शाहिद कपूर के पिता पकंज कपूर हैं और मां नीलिमा आजमी हैं। पकंज कपूर से तलाक बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की। ईशान के पिता राजेश खट्टर हैं। हाल ही में ईशान ने बताया कि शाहिद कपूर हमेशा उन्हें करियर को लेकर सही गाइडेंस देते हैं।  

ये खबर भी पढ़ें:Ishaan Khatter: भूमि पेडनेकर ने ईशान खट्टर को कहा कुछ ऐसा, एक्टर बोले- ‘हां मैं दोषी हूं’; जानें पूरा मामला  
विज्ञापन
Bollywood Actor Ishaan Khatter Reached Cannes Film Festival 2025 Share His Picture On Social Media
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter
ईशान खट्टर का करियर फ्रंट
फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ईशान खट्टर हाल ही में वेब सीरीज ‘रॉयल्स’ में नजर आए थे। इसमें एक रॉयल फैमिली के मेंबर का रोल ईशान ने किया। इस वेब सीरीज में भूमि पेडनेकर ईशान खट्टर के अपाेजिट नजर आईं। वहीं इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed