फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI8 Box Office Collection: ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को मिला वीकएंड का फायदा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Sun, 18 May 2025 10:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 May 2025 10:44 PM IST
सार

Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Day 2: टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने पहले ही दिन अच्छी कमाई की थी। आज भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है।

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Tom Cruise film total earning
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : यूट्यूब

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ 17 मई को भारत में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अमेरिका में रिलीज होने से पांच दिन पहले ही भारत में रिलीज हो चुकी है। वीकएंड पर इसकी रिलीज का इसे फायदा भी मिला है। आज फिल्म की रिलीज का दूसरा दिन है। आइए जानते हैं टॉम क्रूज की फिल्म को भारत के दर्शकों ने कितना प्यार दिया है?

Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Tom Cruise film total earning
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : यूट्यूब

‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
भारत के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत करते हुए 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। फिल्म ने दूसरे दिन भी लगभग इतने का ही कारोबार किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से देखें तो फिल्म ने खबर लिखे जाने तक टोटल 33 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है।

Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Tom Cruise film total earning
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : यूट्यूब
कई भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' की दो दिन की कमाई को देखकर लगता है कि 62 साल के अभिनेता टॉम क्रूज को देखने वाले दीवाने अभी भी भारत में बड़ी तादाद में मौजूद हैं। टॉम क्रूज की ये फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। यह इस फ्रेंचाइजी की आठवीं फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Tom Cruise film total earning
मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्में
'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज की फिल्मों में टॉम क्रूज ने अभिनय किया है। 'मिशन इम्पॉसिबल' 1996 में रिलीज हुई। 'मिशन इम्पॉसिबल 2' 2000 में रिलीज हुई। इसके अलावा 'मिशन इम्पॉसिबल 3' 2006 में रिलीज हुई। इसी तरह से 'मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल' 2011 में रिलीज हुई। 'मिशन इम्पॉसिबल: रग्ज नेशन' 2015 में और 'मिशन इम्पॉसिबल: फॉलआउट' साल 2018 में रिलीज हुई। 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन' 2023 में रिलीज हुई। 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट टू' अब रिलीज हुई।

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Tom Cruise film total earning
मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के बारे में
‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' फिल्म की प्रस्तुति पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने की है। फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ' ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं। टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौटे हैं।
भारत के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'रेड 2' चल रही है। ऐसे में फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' ने अपनी जगह भी ढूंढ ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed