दिल्ली की फैशन डिजाइनर नैंसी त्यागी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपनी खूबसूरत नीली पोशाक से कान फिल्म फेस्टिवल में सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद नैंसी त्यागी ने खुद से सिली हुई एक दूसरी ड्रेस के साथ कान 2025 के रेड कार्पेट पर वापसी की। इस बार उन्होंने मोतियों से सजी एक छोटी ड्रेस पहनी थी। डिजाइनर नैंसी और डिजिटल क्रिएटर ने एक बार ड्रेस से लोगों का दिल जीत लिया। उनकी ड्रेस ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा।
Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल की असली स्टार निकलीं नैंसी, खुद की सिली ड्रेस से दोबारा लूटी महफिल
Nancy Tyagi In Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में दिल्ली की डिजाइनर ने दो बार महफिल लूटी है। वह एक बार गुलाब वाले ड्रेस में नजर आईं तो दूसरी बार छोटी ड्रेस में नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड कार्पेट पर चमकीं नैंसी
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में दूसरी बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए नैंसी ने हाथ से बनी हुई मोतियां लगी हुई छोटी ड्रेस पहनी। उनकी ये ड्रेस काफी बोल्ड थी। नैंसी की ड्रेस सिल्वर-बेज रंग की थी। इसमें नाजुक मोती की लड़ियां, चमचमाते क्रिस्टल लगे थे। इस ड्रेस को पहनकर नैंसी रेड कार्पेट पर चमक रही थीं।
A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)
कैसी थी नैंसी की ड्रेस?
बताया जाता है कि इस ड्रेस को पूरा करने में एक महीने से अधिक समय लगा। इसकी फिटेड सिल्हूट और स्वीटहार्ट नेकलाइन ने इसकी खूबसूरती को बढ़ा दिया।। जबकि पफ्ड शोल्डर और ट्रेलिंग के साथ एक वॉल्यूमिनस ओवरकोट की उनकी पसंद ने पूरे आउटफिट में जान डाल दी।
कान के लिए दूसरे रेड कार्पेट ड्रेस के बारे में बात करते हुए, नैंसी ने कहा 'यह रंग मेरी मम्मी का पसंदीदा है, इसलिए इस बार तय किया कि इसी रंग में ड्रेस डिजाइन करूं। इसे बनाने में पूरा एक महीना लगा। मैं आखिरी पल इसकी तैयारी में लगी रही क्योंकि ड्रेस काफी भारी थी।'
शानदार अभूषण और बैग
नैंसी ने बेहतरीन आभूषणों का चयन किया। नैन्सी ने खुद को एक बोल्ड गोल्डन ईयर कफ, कुछ रिंग, चमकदार हील्स और मोतियों से जड़ा बैग हाथ में लिया। ये उनके लुक पर जच रहा था। उन्होंने शानदार मेकअप किया। नैन्सी ने अपने बालों को एक स्लीक बन में स्टाइल किया, जिससे उनके चेहरे पर कुछ बाल उभरे।
A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)