फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: फिल्म के सेट पर देर से आते हैं ये कलाकार, शाहरुख के पीछे पत्थर लेकर भागा था एक निर्देशक

Fri, 24 May 2024 03:19 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 03:19 PM IST
सार

गोविंदा सेट पर देरी से पहुंचने के मामले में गोविंदा कम नहीं है। फराह खान ने एक बार आईएफटीडीए के यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया था कि गोविंदा 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी दीवानगी' की शूटिंग पर 24 घंटे देर से पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Arriving Late on the Set Govinda Salman Khan Shahrukh Khan Shatrughan Sinha
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के कई कलाकारों के सेट पर देरी से पहुंचने के किस्से बड़े मशहूर हैं। उनके साथ काम करने वालों ने ही इस बात का खुलासा किया है। इस मामले का जब भी जिक्र होता है तो गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम अक्सर लिया जाता है। आज हम आपको, इन चारों की लेट लतीफी के किस्से बताने जा रहे हैं।

Bollywood Actors Who Arriving Late on the Set Govinda Salman Khan Shahrukh Khan Shatrughan Sinha
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

गोविंदा

सेट पर देरी से पहुंचने के मामले में गोविंदा कम नहीं है। फराह खान ने एक बार आईएफटीडीए के यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया था कि गोविंदा 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी दीवानगी' की शूटिंग पर 24 घंटे देर से पहुंचे थे। फिल्म की पूरी यूनिट उनका इंतजार कर रही थी। लंबे इंतजार के बाद, जब गोविंदा को फोन किया गया तो मालूम हुआ कि वो किसी दूसरी शूटिंग में व्यस्त हैं।

Bollywood Actors Who Arriving Late on the Set Govinda Salman Khan Shahrukh Khan Shatrughan Sinha
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

सलमान खान

सलमान खान के किस्से तो सबसे ज्यादा मशहूर हैं। हाल ही में, उनका एक नया किस्सा सुनने को मिला है। यह किस्सा 'हीरामंडी' वेब सीरीज में काम करने वाले अभिनेता जेसन शाह ने बताया है, जो 'पार्टनर' फिल्म के गाने 'दुपट्टा तेरा नौ रंग दा' में नजर आए थे। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि सलमान खान 'पार्टनर' के सेट पर दोपहर तीन बजे पहुंचे थे। सभी लोग खाली बैठे हुए थे और फिल्म प्रोड्यूसर हाथ जोड़कर उनसे कह रहा था कि सर, एक शॉट ले लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Arriving Late on the Set Govinda Salman Khan Shahrukh Khan Shatrughan Sinha
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

शाहरुख खान

शाहरुख खान के साथ काम करने वाले कलाकारों ने भी उनकी लेट लतीफी के कई किस्से सुनाए हैं। साल 2022 में सिनेमैटोग्राफर लॉरेंस ने बताया था कि जब वो अपना पहला विज्ञापन शूट कर रहे थे तो शाहरुख खान सेट पर देरी से पहुंचे थे। हालांकि, इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। किंग खान की यह आदत बहुत पुरानी है। अपने करियर के सबसे शुरुआती दौर में वो टीवी में काम करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'फौजी' सीरियल के निर्देशक ने एक बार बताया था कि शाहरुख खान हमेशा सेट पर देर से आते थे। एक बार उन्हें सुधारने के लिए वो शाहरुख के पीछे पत्थर लेकर भी भागे थे।

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Arriving Late on the Set Govinda Salman Khan Shahrukh Khan Shatrughan Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @shatrughansinhaofficial

शत्रुघ्न सिन्हा

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में कई कलाकार बता चुके हैं कि वो सेट पर देर से आते हैं। खुद शत्रुघ्न ने एक बार एक साक्षात्कार में इसे लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि लोग कहते हैं कि मैं सेट पर देर से आता हूं। अरे लेट भी आता हूं तो तुम्हारे पिताजी का क्या जाता है, जो काम तुम 10 घंटे में खत्म करते हो, उसी काम को मैं दो से तीन घंटे में कर देता हूं और इसके लिए सभी मेरी तारीफ भी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed