पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Left Film Industry: इन दिग्गज एक्टर्स ने अचानक छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, एक ने तो दी ब्लॉकबस्टर फिल्म

Thu, 01 May 2025 11:55 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 01 May 2025 11:55 AM IST
सार

Celebs Left Film Industry: हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सीमा पाहवा ने सिनेमाई दुनिया छोड़ने के कुछ संकेत दिए थे। जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अचानक अभिनय छोड़ सबको चौंका दिया था। 

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Suddenly Quit the Film Industry Ayesha Takia Zaira Wasim
अनु अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाई दुनिया बिल्कुल समुद्र की तरह है, जिसमें कई एक्टर्स गोता लगाते हैं। कुछ तो इसमें कई साल तैरते हैं, लेकिन कुछ उपलब्धि पाने के बाद भी अपने अभिनय करियर को बहुत जल्द अलविदा कह देते हैं। यह चर्चा इस समय इस लिए हो रही है क्योंकि बीते दिनों अभिनेत्री सीमा पाहवा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर कुछ संकेत दिए थे। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने मशहूर होने के बाद छोड़ी एक्टिंग।

Bollywood Actors Who Suddenly Quit the Film Industry Ayesha Takia Zaira Wasim
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम

आयशा टाकिया
बॉलीवुड की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री आयशा टाकिया, जिन्होंने 'टॉर्जन' और 'वॉन्टेड' जैसी शानदार फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने फरहान आजमी से शादी की और एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये भी कहा जाता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की वजह से अभिनय छोड़ने का कदम उठाया।

यह खबर भी पढ़ें: Heeramandi: 'हीरामंडी' के शूट की फिर से हुई यादें ताजा, संजय लीला भंसाली ने शेयर कीं तस्वीरें, लिखा भावुक नोट

Bollywood Actors Who Suddenly Quit the Film Industry Ayesha Takia Zaira Wasim
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल भी चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। साल 1990 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी' में एक्ट्रेस बतौर मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इसके बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था और उनका अचानक एक्सीडेंट हो गया। इसी के बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इस समय अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Suddenly Quit the Film Industry Ayesha Takia Zaira Wasim
जायरा वसीम - फोटो : इंस्टाग्राम

जायरा वसीम
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने अचानक फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धार्मिक मान्यताओं के साथ संघर्ष के कारण उन्होंने कम उम्र में ही अभिनय छोड़ दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: पर्दे पर सेना की वर्दी में नजर आएंगे सलमान खान? इस निर्देशक से चल रही फिल्म पर चर्चा

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Suddenly Quit the Film Industry Ayesha Takia Zaira Wasim
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सना खान 
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और सलमान खान अभिनीत फिल्म 'जय हो', जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेत्री ने सिनेमाई दुनिया से दूरी बना ली थी। साल 2020 से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed