दुनिया के लाखों सुख एक तरफ और माता-पिता बनने का सुख दूसरी तरफ होता है। कहते हैं कि संसार में माता-पिता बनने का सुख सबसे बड़ा होता है। अपने बच्चे को अपनी आंखों के सामने बड़ा होते देखना हर कपल का बहुत बड़ा सपना होता है। हालांकि, कभी-कभी कुछ बायोलॉजिकल परिस्थितियों की वजह से ये सुख बहुतों को प्राप्त नहीं होता है लेकिन, अब मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब कोई भी कपल इस सुख से वंचित नहीं रह सकता है। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरोगेसी से मां बनी थीं। तो चलिए जानते हैं।
Bollywood: सरोगेसी ने दिया इन अभिनेत्रियों को मां बनने का वरदान, वर्षों बाद घर में गूंजी बच्चों की किलकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन गई हैं। प्रियंका हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अब हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दमखम दिखा रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं। अभिनेत्री ने 21 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर इस बात की आधिकारिक घोषणा की थी।
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख और गौरी का तीसरा बेटा यानी अबराम सरोगेसी की मदद से हुआ है। हालांकि, अभिनेता के पहले दोनों बच्चों की बायोलॉजिकल मदर गौरी खान ही हैं।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बहुत कम ही लोग जाने होंगे कि शिल्पा शेट्टी भी सरोगेसी में मां बन चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरोगेसी का चुनाव करने से पहले वो मिसकैरेज से गुजर चुकी थीं और वह ऑटोइम्यून बीमारी से भी पीड़ित थीं। अभिनेत्री की बेटी शमिशा सरोगेसी की मदद से हुई है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक को उन्होंने 2017 में गोद (निशा) लिया था और दो का जन्म 2018 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। सनी अक्सर अपने बच्चों के साथ मीडिया में स्पॉट होती हैं।