फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: 16 साल बाद बड़े प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आ रहे हैं प्रभास-नयनतारा? इस फिल्म में साझा करेंगे स्क्रीन

Sat, 23 Sep 2023 06:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 23 Sep 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Salaar star Prabhas Jawan fame Nayanthara to reunite after 16 years for Manchu Vishnu Kannappa as per reports
प्रभास और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और 'सालार' को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री नयनतारा भी अपनी फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म 'जवान' जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। अब खबर आ रही है कि प्रभास और नयनतारा जल्द ही एक नई फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Salaar star Prabhas Jawan fame Nayanthara to reunite after 16 years for Manchu Vishnu Kannappa as per reports
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

लेडी सुपरस्टार प्रभास और नयनतारा 16 साल के लंबे समय के बाद फिर से एक साथ आने की संभावना है। खबरें आ रही हैं कि ये दोनों सुपरस्टार आगामी फिल्म 'कन्नप्पा; के लिए साथ में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। खबर यह भी है कि वे फिल्म में भगवान शिव और पार्वती की भूमिका निभाएंगे, जो अभिनेता मांचू विष्णु का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है।

Jawan: जवान के लेखक सुमित अरोड़ा ने शाहरुख खान को बताया 'बॉलीवुड का जिंदा बंदा', किंग खान दी ऐसी प्रतिक्रिया

Salaar star Prabhas Jawan fame Nayanthara to reunite after 16 years for Manchu Vishnu Kannappa as per reports
'साहो' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि प्रभास को कन्नप्पा में अहम भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। विष्णु ने अप्रत्यक्ष रूप से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी इसकी पुष्टि की थी। अब फिल्म के बारे में एक और ट्रेंडिंग अपडेट यह है कि निर्माताओं ने कथित तौर पर फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नयनतारा से संपर्क किया है।

Parineeti Raghav Wedding: चार साल पहले ही परिणीति ने कर दी थी शादी की भविष्यवाणी, खुद को बताया 'ज्योतिषी'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar star Prabhas Jawan fame Nayanthara to reunite after 16 years for Manchu Vishnu Kannappa as per reports
प्रभास - फोटो : social media

खबरों की मानें तो लंबे समय से मेकर्स प्रभास के साथ जोड़ी बनाने  के लिए एक अभिनेत्री पर विचार किया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि नयनतारा अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अगर नयनतारा इस बात से सहमत होती हैं तो यह निश्चित रूप से बड़ी खबर होगी और दर्शकों के लिए खुशी की बात होगी। अभिनेत्री फिलहाल अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रही हैं।

Parineeti Raghav Wedding: चार साल पहले ही परिणीति ने कर दी थी शादी की भविष्यवाणी, खुद को बताया 'ज्योतिषी'

विज्ञापन
Salaar star Prabhas Jawan fame Nayanthara to reunite after 16 years for Manchu Vishnu Kannappa as per reports
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, प्रभास और नयनतारा ने वीवी विनायकन द्वारा निर्देशित 'योगी' नामक तेलुगु फिल्म में एक साथ काम किया था। यह फिल्म 16 साल पहले 2007 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed